मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG – बस्तर सांसद महेश कश्यप के अतारांकित प्रश्न पर केंद्र सरकार का तथ्यात्मक उत्तर जनजातीय छात्रों की शिक्षा पर गंभीर प्रयासों की झलक…

बस्तर सांसद महेश कश्यप के अतारांकित प्रश्न पर केंद्र सरकार का तथ्यात्मक उत्तर जनजातीय छात्रों की शिक्षा पर गंभीर प्रयासों की झलक

संसद में विपक्ष का गैर जिम्मेदाराना हंगामा से संसाधनों,समय और जनहित की अनदेखी

जगदलपुर। लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप द्वारा जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं,छात्रावासों और पोटाकेबिन योजना से जुड़ा अतारांकित प्रश्न पूछा गया। इस प्रश्न के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार से तीन मुख्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी जिसमें बस्तर संभाग में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत छात्रावासों और सीटों का विवरण,लिंग-आधारित छात्रावास सीटों की संख्या और संतुलन के प्रयास,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पोटाकेबिन विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़ी योजनाएं से संबंधित सवाल पूछा गयाl जिस पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री ने तथ्यों और प्रतिबद्धता से उत्तर दियाl जिसमें जानकारी दी कि बस्तर संभाग के सात जिलों में कुल 482 छात्रावासों में 32,146 सीटें स्वीकृत की गई हैं। बालक-बालिका छात्रावासों में संतुलन सुनिश्चित करते हुए कुल 309 बालक छात्रावासों में 19,992 सीटें तथा 173 बालिका छात्रावासों में 12,306 सीटें आरक्षित हैं।

पोटाकेबिन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को आवासीय व शैक्षणिक सुविधा दी जा रही है। वर्ष 2025-26 में इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के मानदेय को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹16,000 कर दिया गया है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 60 पोटाकेबिनो में 900 शिक्षकों की पदों का भी प्रावधान है।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उन्नयन अभियान” के तहत बस्तर संभाग में 73 नए छात्रावास स्वीकृत किए गए हैं, जिससे शिक्षा,स्वास्थ्य और पोषण जैसी सुविधाएं और भी सुदृढ़ होंगी।

सांसद महेश कश्यप ने इस उत्तर के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जानकारी यह दर्शाती है कि सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बस्तर के भविष्य का आधार है और सरकार इस दिशा में ठोस काम कर रही है।

संसद में विपक्ष का हंगामे को लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा जहां एक ओर सरकार जनहित के सवालों का गंभीरता से उत्तर दे रही थी, वहीं दूसरी ओर संसद में विपक्ष द्वारा लगातार हंगामा किया गया। सदन में मानसून सत्र की शुरुआत जैसे ही हुई, विपक्ष ने मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप में समय गंवाया। विपक्ष ने सेना की कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर टिका टिप्पणी की जबकि रक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीर विमर्श करने के बजाय विपक्ष का यह रवैया न केवल देश के जवानों का अपमान है,बल्कि संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन भी हैl संसद देश की सर्वोच्च विधायी संस्था है,जहां राष्ट्रीय नीतियों, सुरक्षा और जनकल्याण पर गंभीर विचार करना जरूरी है जिसमें विपक्ष को अपनी सहभागिता और कर्तव्य को सुनिश्चित करना चाहिए। ताकि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे। यदि विपक्ष के पास कोई असहमति या प्रश्न है, तो उसे जिम्मेदारी और तथ्यों के साथ उठाना चाहिए,न कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए हंगामे और अवरोधों का सहारा लेना चाहिए।

CG – Nag Panchami Special : छत्तीसगढ़ के इस नाग मंदिर में बड़ी से बड़ी बीमारी होती है ठीक, नागवंशी राजाओं ने बनवाया था ये मंदिर….

दंतेवाड़ा। नाग पंचमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से नाग देवता की उपासना और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा नाग मंदिर है, जहां नाग देव खुद दर्शन देने आते हैं। ये मंदिर छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम से महज 10 किलोमीटर दूर नागफनी नामक ग्राम स्थित है। नागफनी गांव में नाग देवता का ये प्राचीन काल में बना मंदिर है। नागवंशी राजाओं द्वारा स्थापित इस भव्य मंदिर को लेकर नाग की अद्भुत कथाएं चर्चित है। मान्यता है कि इस मंदिर में खुजली की बीमारी, निःसंतान, घरेलू कलह, मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी समस्या को लेकर मन्नत मांगते हैं, जो पूरी भी होती है। यहां हर साल नाग पंचमी के दिन मेला भरता है।

नागवंशी राजाओं ने बनवाया था मंदिर

बता दें कि सालों पुराने इस नाग मंदिर की वजह से ही गांव का नाम नागफनी पड़ा है। पुजारी की मानें तो इस गांव में नाग को मारना वर्जित है, क्योंकि इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यहां रहने वाले लोग अपना सरनेम भी नाग लिखते हैं। कहा जाता है कि बस्तर में 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच छिंदक नागवंशीय राजाओं का शासन था। वे नागों की पूजा करते थे। इसी कारण यहां की प्रजा भी नागों की उपासक बन गई। छिंदक नागवंशीय राजाओं ने नाग देवता की अद्भुत मूर्तियां बनवाई थी। जिसमें जोड़ा यानी शेषनाग की मूर्ति आज भी वहां मौजूद है। इसी मूर्ति को नागफनी मंदिर में स्थापित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस नाग मंदिर का मुख्य दिशा पश्चिम की ओर है और 11वीं व 12वीं शताब्दियों की मूर्तियां हैं। मंदिर में प्रवेश द्वार के बायीं ओर शिलाखंड में नरसिम्हा की मूर्ति और दायीं ओर शिलाखंड में नृत्यांगना की मूर्ति स्थापित की गई है। सभी मूर्तियां लगभग 23 फीट ऊंची है। मंदिर के गर्भगृह में बायीं ओर नाग-नागिन की मूर्ति व दायीं ओर गणेश भगवान की मूर्ति व शिलाखंड में द्वारपाल की मूर्ति स्थापित है। इसके अलावा यहां 13वीं शताब्दी की सूर्य देव, भगवान राम-लक्ष्मण, भोलेनाथ, भगवाम कृष्ण और बलराम की भी अद्भुत मूर्तियां स्थापित हैं। साथ ही इस मंदिर में अलग-अलग प्रजातियों के सांपों की तस्वीरें भी लगी हैं। यहां के जंगलों में नागों को संरक्षण मिला हुआ है।

मासिक धर्म से जुड़ी बीमारी ठीक करने की मन्नत

वहीं, जिन महिलाओं को मासिक धर्म की समस्या रहती है, वे भी इस मंदिर में मन्नत मांगती हैं। पुजारी की मानें तो यहां बीमारियों के अलावा पारिवारिक समस्या भी दूर होती है। निःसंतान दंपती भी यहां संतान के लिए मन्नत मांगते हैं। नाग पंचमी के दिन यहां कई कार्यक्रम होते हैं।

CG – लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर से आज पालकी यात्रा निकाली गई…

पालकी यात्रा की कुछ झलकियां

भूतेश्वर महाराज की पालकी यात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे।

लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर से आज पालकी यात्रा निकाली गई।

जगदलपुर। पालकी यात्रा से पहले मंदिर में पूजा अर्चना व श्रद्धालुओं के द्वारा अभिषेक किया गया। यात्रा में नागपुर का अघोरी कलाकार आकर्षण का केंद्र रहा। विगत 5 सालों से यह पालकी यात्रा निकाली जा रही है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी चंदन तिवारी, रोमित राज त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा कार्यकर्ता, समस्त श्रद्धालुगण पालकी यात्रा में शामिल हुए।

स्टेट बैंक चौक में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पालकी यात्रा का स्वागत किया गया।

CG – जगदलपुर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज : इन्द्रावती कॉलोनी, राजेन्द्र नगर और छत्रपति शिवाजी वार्ड में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न…

जगदलपुर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज

इन्द्रावती कॉलोनी, राजेन्द्र नगर और छत्रपति शिवाजी वार्ड में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

जगदलपुर। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज तीन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन्द्रावती कॉलोनी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सीसी सड़क निर्माण, राजेन्द्र नगर वार्ड स्थित भैरम देव गुड़ी में बाउंड्री वॉल तथा छत्रपति शिवाजी वार्ड में पंचायत भवन के पास गुड़ी में शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजय पाण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना हम सभी की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की एक नई लहर चल पड़ी है। नगर निगम महापौर संजय पाण्डे, सभापति खेमसिंह देवांगन तथा निगम प्रशासन विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं और निरंतर आमजन की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं।

महापौर संजय पाण्डे ने जानकारी दी कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सीसी सड़क की मांग लंबे समय से वार्डवासियों द्वारा की जा रही थी, जिसे आज पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों में गति आई है।उन्होंने कहा कि जगदलपुर में 281 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक बिजली गृह की स्थापना प्रस्तावित है। गंगामुंडा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

धरमपुरा में 11 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जो शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। महापौर ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत 9 वर्षों में नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहा। परिणामस्वरूप जगदलपुर उपेक्षा का शिकार होता रहा, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।

साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गिला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें, जिससे स्वच्छता रैंकिंग में जगदलपुर को ऊँचाई पर पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, सभापति खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, यशवंत ध्रुव, नरसिंह राव, पूनम सिन्हा, आशा साहू, बसंती समरथ, मनोहर दत्त तिवारी, यशवर्धन राव, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, घनश्याम यादव, नीलम यादव, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर, निर्मल
पानीग्राही, बाबुल नाग, ब्रिजेश शर्मा, वीरेन्द्र जोशी, सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CG – वार्ड निरीक्षण के दौरान महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश, आयुक्त ने ठेकेदार को लगाई फटकार, जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान…

वार्ड निरीक्षण के दौरान महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश

आयुक्त ने ठेकेदार को लगाई फटकार

जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान

जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डे ने आज बलिराम कश्यप वार्ड एवं महारानी वार्ड का दौरा कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, वार्ड पार्षद पितामह नायक, हरीश पारख तथा नगर निगम का तकनीकी अमला उपस्थित रहा।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण साकेत कॉलोनी क्षेत्र में कुछ घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए महापौर के निर्देश पर जेसीबी मशीन की सहायता से पानी की निकासी की गई। विशेष रूप से जाम हुई पुलिया को मौके पर ही महापौर संजय पाण्डे की उपस्थिति में जेसीबी से खुलवाया गया, जिससे जल निकासी की स्थिति सामान्य हुई और नागरिकों ने राहत की सांस ली।

इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई। प्राप्त शिकायत के अनुसार, नाली निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही थी, जिसकी पुष्टि निरीक्षण के दौरान हुई। यह नाली निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया जा रहा है।

महापौर संजय पाण्डे ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा तीन प्रमुख स्थानों पर बड़ी नालियों का निर्माण कार्य जारी है। एफसीआई गोदाम के पास, सनसिटी क्षेत्र में और कमिश्नर ऑफिस के पीछे। इन नालियों के निर्माण से जलभराव की पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान सड़कों पर पड़े मलबे को जेसीबी की मदद से तत्काल हटाया गया। नागरिकों को समझाइश दी गई कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सड़क पर मलबा डाला गया है तो उसे तत्काल हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा संबंधित पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों की सुविधा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समयसीमा और गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण हो तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने वार्डवासियों से निवेदन किया कि गिला व सुखा कचरा अलग-अलग रखें और कचरा गाड़ी आने पर स्वच्छता दीदियों को ही कचरा दें।

CG – होनहार विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, गुणी जनों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया सम्मान…

होनहार विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, गुणी जनों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया सम्मान

दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में वार्ड रत्न सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

प्रतिभाओं के सम्मान से दूसरों को भी मिलती है प्रेरणा – किरण सिंह देव

जगदलपुर। होनहार विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान रविवार को दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिये। इससे अन्य लोगों को भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

पंजाब सनातन भवन में आयोजित वार्ड रत्न सम्मान समारोह में दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के प्रतिभावान छात्रों व निवासियों को सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अच्छे कार्यक्रम के लिये पार्षद सुरेश गुप्ता की प्रशंसा की। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने वार्ड रत्न से सम्मानित जनों को बधाई व शुभकामनायें दी। दीनदयाल उपाध्याय वार्ड पार्षद सुरेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड वासियों के सहयोग से वार्ड क्षेत्र में निरंतर रचनात्मक कार्य होते हैं। वार्ड के गुणीजनों का सम्मान वार्ड रत्न में किया जा रहा है।

वार्ड रत्न सम्मान समारोह में मुथैयाई चैम्पियनशिप छत्तीसगढ़ में स्वर्ण पदक विजेता आरती अवस्थी, युवराज सिंह, मेधावी विद्यार्थी रेखा निषाद, सौम्या झा, ललिता चाण्डक,मन्नत झा, प्रेरक झा, एवं संजय राव, महेश यादव, विजय झा, अंजू राय, श्याम बिहारी मालवीय, नरसिंह सेठिया, जगतपाल सिंह चौहान का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन योगेश ठाकुर व आभार प्रदर्शन सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर नारायण चांडक शशांक श्रीवास्तव, सूर्य भूषण सिंह, पुष्प लता सेठिया, प्रेम आचार्य, विवेक झा, आशा राव, सुनील गिरधर, गोकुल साव,कपिल सोनी, शेखर साव, मनीष निषाद, धनिता साहू, अभिषेक अवस्थी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

CG – सूरजपुर पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध, नशे से बचाव और यातायात नियम बताए…

सूरजपुर पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध, नशे से बचाव और यातायात नियम बताए।

सूरजपुर। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूरी है। साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए पुलिस ने छात्रों को अज्ञात लिंक, कॉल या ओटीपी शेयर न करने की सलाह दी। नशे से बचाव, महिला और बाल अपराध की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने को कहा।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में व्यापक तौर पर जन जागरूकता के आयोजन किए जा रहे है जिसमें थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा शहरी सहित विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात नियमों की जानकारी एवं नशे से दूरी है जरूरी के बारे में सुरक्षा संबंधी टिप्स देकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

शनिवार, 26 जुलाई 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों से संवाद कर उन्हें यातायात सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों से अवगत कराते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूरी है, सड़क पर सुरक्षित आवागमन कर सुरक्षित रहने, बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन न चलाने के लिये प्रेरित किया गया। नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरुक कर उसके सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह अपराध की ओर भी ले जाता है।

चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल ने छात्रों बताया कि साइबर फ्रॉड वर्तमान में देश की बड़ी समस्या बनी हुई है। वर्तमान समय में काफी संख्या में लोग साइबर फ्रॉड का शिकार किसी न किसी रूप में हो रहे है। साइबर फ्राड होने पर साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एण्ड्रोईड फोन का सही प्रकार से इस्तेमाल करने, मेल आईडी के पासवर्ड को सही तरीके से क्रियेट करने, सोशल साइटस पर अपनी किसी भी निजी जानकारी शेयर न करने की बात कही।

CG – सूरजपुर पुलिस की छात्रों से अपील, अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी से कराए अवगत और सुरक्षित चलने के लिए करें प्रेरित…

सूरजपुर पुलिस की छात्रों से अपील, अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी से कराए अवगत और सुरक्षित चलने के लिए करें प्रेरित।

सूरजपुर। जिले के दुरस्थ अंचल मोहरसोप स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार, 28 जुलाई 2025 को चौकी मोहरसोप एवं चौकी लटोरी पुलिस के द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल गंगापुर में छात्रों को न सिर्फ साइबर क्राईम, यातायात नियमों को समझाया, बल्कि वर्तमान दौर में साइबर ठग कैसे किसी व्यक्ति को अपने चुंगल में फंसा लेते है उसका डेमो देकर छात्रों को जागरूक किया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर नियमित रूप से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जन जागरूकता का आयोजन पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को साइबर अपराधों से बचने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की गंभीरता समझाते हुए कहा कि बच्चे अपने परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित चलने के लिए प्रेरित करते है। साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों से अवगत कराते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग क्यों जरूरी है उसके बारे में विस्तार से बताया। चौकी प्रभारी मोहरसोप कमलेश पाठक ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में प्रकाश डाला। साइबर सुरक्षा पर फोकस कर छात्रों को अज्ञात लिंक, कॉल या ओटीपी शेयर न करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों की जानकारी दें और उसका पालन करवाएं।

चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता ने साइबर अपराध के बारे में बताते हुए छात्रों को सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने और अजनबियों से दोस्ती करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी। छात्रों को यह भी बताया गया कि उन्हें किसी को भी अपना ओटीपी नहीं बताना चाहिए, क्योंकि यह उनके बैंक खातों या अन्य संवेदनशील जानकारी तक पहुंच प्राप्त करने का एक तरीका हो सकता है।

किसी भी आपात स्थिति में, जैसे कि साइबर अपराध होने पर 1930 और सड़क दुर्घटना, किसी प्रकार के अपराध, पुलिस सहायता के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित करने और तुरंत 112 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा साइबर, यातायात और नशे के विरूद्ध विषयों पर अपनी प्रश्नों को सामने रखा जिसका एसडीओपी व चौकी प्रभारी के द्वारा समाधान किया गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

CG – प्राचार्य की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह…

प्राचार्य की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह

जगदलपुर। आज विकास खंडतोकापाल के सभी प्राचार्यों की ओर से प्राचार्य जया इसाक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकोट का एवं प्राचार्य रामकुमार लोखंडे , स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोटानार का एवं स्थानांतरण साथी सी आर नाग एल आर नेताम के विदाई सह सेवानिवृत समारोह। शहर के हृदय स्थल चांदनी चौक जगदलपुर के पंचरत्न रेस्टोरेंट में गरिमामय ढंग से विदाई दी गई।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल , खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम, बी आर सी अजय शर्मा, सेवानिवृत शिक्षक रविन्द्र विश्वाश , स्थानांतरित पूर्व प्राचार्य लखमा राम नेताम , तोकापाल के समस्त प्राचार्य , विक्रम परिहार,जेपी पाठक, विधु शेखर झा,डीके नाग,संजय देवांगन, गोपेंद्र सिंह शार्दुल, निर्मल यादव,सुनील सिंह,वीरेंद्र ध्रुव, भारती गिरी, लछमी बघेल, कविता नायडू, धनलक्ष्मी राव, शैल यादव, ज्योति जगत ठाकुर,गीता सिंह, व्याख्याता तरुण ठाकुर,उपस्थित रहे।

सतसंग से अहंकार खत्म हो जाता है, बुद्धि सही होती है, विवेक जगता है और चित्त का चिंतन सही हो जाता है – बाबा उमाकान्त महाराज

सतसंग से अहंकार खत्म हो जाता है, बुद्धि सही होती है, विवेक जगता है और चित्त का चिंतन सही हो जाता है – बाबा उमाकान्त महाराज

सतसंग सुनने से सच्चाई की जानकारी होती है, आदमी सच्चा-अच्छा और अहिंसावादी हो जाता है

मुंबई। बाबा उमाकान्त महाराज ने 24 जुलाई 2025 के सतसंग में कहा कि सन्तमत के सतसंग को बराबर सुनना चाहिए। सतसंग से बुद्धि सही होती है, विवेक जगता है और चित्त का चिंतन सही हो जाता है। मन अगर कोई काम करने के लिए कहता है, तब चित्त से चिंतन करते हो कि कैसे किया जाए और फिर योजना बनाते हो। तो सतसंग सुनने से चित्त सही हो जाता है, चिंतन सही होने लगता है। जिससे जान-माल का खतरा पैदा हो जाए, जिससे समाज, देश, परिवार नष्ट हो जाए, ऐसा गलत चिंतन नहीं होता है। चित्त से ही मानवता आती है, चित्त से ही सदाचार, त्याग, सेवा की भावना जगती है। तो जब बुद्धि सही हो जाती है तब चित्त सही चिंतन करता है।

सतसंग सुनने से सच्चाई की जानकारी होती है, आदमी सच्चा-अच्छा हो जाता है, आदमी अहिंसावादी हो जाता है। जब मालूम हो जाता है जीवों पर दया करो, सबके अंदर उस प्रभु की अंश जीवात्मा है और सबको प्रभु ने बनाया है और सबके फायदे, ज्यादातर आदमी के फायदे के लिए बनाया है तो सब पर दया करो, दया रूपी धर्म को अपनाओ। तब आदमी को अहंकार नहीं होता है और आदमी के समझ में आ जाता है।

सब कुछ किया कराया थोड़ी देर के अहंकार में खत्म हो जाता है

सतसंग सुनने से अहंकार खत्म हो जाता है। सब कुछ किया कराया थोड़ी देर के अहंकार में खत्म हो जाता है; चाहे पद का, चाहे धन का, चाहे बल का अहंकार हो। कहा गया

“करा कराया सब गया, जब आया अहंकार” अहंकार से पद चला जाता है, धन चला जाता है और शरीर का बल भी चला जाता है। अहंकार बहुत बुरी बला है, अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार बहुत जल्दी आ जाता है। अहंकार में तो देवता भी फंस गए “सुर, नर, मुनि सब की यह रीति। स्वार्थ पाय करही सब प्रीति।।”

स्वार्थ में आ कर के वे भी फंस गए। क्यों? क्योंकि जिसके अंदर भी प्रभुता (धन, बल, पद) आ गई उसमें अहंकार आ जाता है। कहा

“कोऊ अस जनमा है जग माहीं, प्रभुता पाई काहि मद नाहीं।”
कौन जन्म लिया है दुनिया-संसार में जिसको (प्रभुता पाकर) अहंकार न आया हो?

अहंकार किसको नहीं आता है ?

“जो समझे प्रभुता परछाई, प्रभुता पाई ताहि मद नाहींं।”
जो प्रभुता को परछाई की तरह से समझता है उसको अहंकार नहीं आता है। धन परछाई की तरह से होता है; आज है, कल नहीं है। क्योंकि परछाई किसी के भी काम आने वाली नहीं है। आजकल लोग धन के पीछे बहुत दौड़ रहे हैं और इसके पीछे अपराध तक कर बैठते हैं। लेकिन धन एक माया है और यह परछाई की तरह से एक छाया है

“माया छाया एक सी, बिरला जाने कोय।
भगता के पीछे फिरे, सम्मुख भागे सोय॥”

तो माया के पीछे कितना भी दौड़ोगे, रखने-कमाने की कोशिश करोगे यह दूर हटती चली जाएगी, फंसते चले जाओगे और अगर इसको परछाई समझ लोगे तो फंसोगे नहीं।