मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG – सड़क पर बिछी लाशें : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को कुचला, 25 गायों की मौत, गौ रक्षकों में भारी आक्रोश…..

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 26 गायों को कुचला दिया। 25 मवेशियों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है। घटना को लेकर गौ रक्षकों में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग है।

जानकारी के मुताबिक, सिलपहरी गांव में अज्ञात वाहन ने सड़क पर घुमंतू मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि 25 गायों की मौत हो गई। वहीं 1 गाय गंभीर रूप से घायल हुई। घटना की सूचना के बाद गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और मवेशियों की लाश को सड़क के किनारे रखा और घायल मवेशी का इलाज करवाया। आक्रोशित गौ रक्षकों ने पुलिस से दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण: मंत्री जायसवाल ने बंजारीडाड अस्पताल में मरीजों से की मुलाकात, दिए त्वरित समाधान के निर्देश….

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और चिकित्सक तथा मेडिकल स्टाफ को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Jansampark CG on X: "स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का आकस्मिक निरीक्षण ...

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से संवाद कर मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

Jansampark CG on X: "स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का आकस्मिक निरीक्षण ...

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

उप पंजीयक कार्यालय शासन की जन-केन्द्रित सेवाओं की प्रतिबद्धता और त्वरित, पारदर्शी व्यवस्था का बनेगा प्रतीक – वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

रायपुर: पुसौरवासियों को अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए रायगढ़ जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज जनपद पंचायत पुसौर परिसर में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय शासन की जन-केन्द्रित सेवाओं की प्रतिबद्धता और त्वरित, पारदर्शी व्यवस्था का प्रतीक बनेगा।

श्री चौधरी ने कहा कि यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि ग्रामीण जनता को सुलभ, सस्ती और तेज़ रजिस्ट्री सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से समय, ऊर्जा और धन की बचत होगी। यह कार्यालय क्षेत्रवासियों को 65 प्रकार की रजिस्ट्री सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें विक्रय विलेख, दानपत्र, बंटवारा, हक त्याग, वसीयत और केसीसी बंधक जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इस कार्यालय में एक उप पंजीयक, दो ऑपरेटर और एक एमटीएस की नियुक्ति की गई है।

रजिस्ट्री कार्य अब जिला मुख्यालय नहीं, स्थानीय स्तर पर होगा संभव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के तुरंत बाद किसानों को दो साल का बोनस दिया गया, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डेढ़ साल में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से केवल पुसौर ब्लॉक में 127 करोड़ की राशि से 9000 आवासों के लिए स्वीकृति मिली है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवास प्लस सर्वे के माध्यम से सभी पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

महतारी वंदन योजना की सफलता का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हर महीने 70 लाख महिलाओं को बिना विलंब राशि हस्तांतरित की जा रही है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा पुसौर में सड़कों, पुल-पुलियों, अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना जैसे विकास कार्यों की भी रूपरेखा साझा की गई। उन्होंने बताया कि 80 लाख रुपये की लागत से नवीन उप पंजीयक कार्यालय भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।

रजिस्ट्री कार्य अब जिला मुख्यालय नहीं, स्थानीय स्तर पर होगा संभव

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि पुसौर के नजदीक 88 पंचायतें हैं, जिनके लोग अब स्थानीय स्तर पर रजिस्ट्री करा सकेंगे। संपत्ति क्रय-विक्रय, उत्तराधिकार, वसीयत व अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य सरकार ने रजिस्ट्री कार्यों में 10 क्रांतिकारी सुधार किए हैं, जिनमें आधार सत्यापन, ऑनलाइन भुगतान, डिजीलॉकर सेवा, घर बैठे दस्तावेज निर्माण और स्वतः नामांतरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी सतपथी सभापति श्री डिग्री लाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG Politics : उपमुख्यमंत्री ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सधे हुए अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे। डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा मंत्रिमंडल बना है और कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इस पर गंभीर चर्चा चल रही है। पंचायतों में पहले से 16 प्रकार की पंजियां (रिकॉर्ड रजिस्टर) रखी जाती हैं। अब एक नई पंजी जिसे ‘पलायन पंजी’ या ‘श्रमवीर पंजी’ कहा जा सकता है लाने की योजना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पंजी के माध्यम से गांव में पहले से रहने वालों की एक सूची तैयार की जाएगी और जो लोग बाद में आकर बसेंगे, उनकी अलग सूची बनेगी। उन्होंने कहा गांवों में भी बड़ी संख्या में बाहरी लोग घुसपैठ कर रहे हैं, इसलिए उन्हें चिन्हित करने के लिए यह व्यवस्था जरूरी है।

अधिकारियों के गलत व्यवहार पर होगी सख्त कार्रवाई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा नारायणपुर में अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दो टूक कहा, अगर कोई अधिकारी जनप्रतिनिधियों या आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि सामान्य जन के साथ भी यदि कोई अधिकारी अनुचित व्यवहार करता है तो सरकार उसे गंभीरता से लेगी और निर्णय लेकर कार्रवाई करेगी।

CG- प्रार्थना की आड़ में चल रहा था ये घिनौना खेल, जबरन कराया जा रहा था ये काम, मौके पर पहुंची पुलिस, रंगे हाथ आरोपी गिरफ्तार…..

मुंगेली। जिले के मंजगांव पारा तिलक वार्ड क्रमांक 17 में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बद्री साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मकान में हिन्दु समाज के लोगों को इकट्ठा कर उनका धर्म परिवर्तन कर रहा था। पुलिस को शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर चंगाई सभा को बंद करवाये और आरोपी बद्री साहू को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, प्रार्थी यशंवत सिंह परिहार 45 साल ने सिटी कोतवाली मुंगेली में लिखित आवेदन पेश किया था। शिकातय में बताया था कि मजगांव पारा तिलक वार्ड मुंगेली में सुनील कुमार लाल के मकान में हिन्दु समाज के लोगों को इकट्ठा कर बद्री साहू निवासी सारंगपुर कबीरधाम के द्वारा धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। आरोपी युवक हिन्दु परिवार के लोगों को ईसाई धर्म की प्रार्थना करा कर उन्हें बोल रहा था कि ईसाई धर्म लो, तुम्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। तुम्हारे देवी-देवता कुछ नहीं कर पाते। प्रभु येशु कल्याण का रास्ता है, तुम्हारा हिन्दु धर्म बेकार है। इस तरह से लोगों को बहका कर उनका धर्म परिवर्तन कर रहा था।

शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों का धर्म परिवर्तन करते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी बद्री साहू के खिलााफ अपराध कमांक 338/2025 धारा 299 बी0एन0एस एवं छ०ग० धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

ब्रेकिंग न्यूज़… भोरमदेव में ऐतिहासिक क्षण कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का भावनात्मक

कबीरधाम/भोरमदेव
छत्तीसगढ़ में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बार फिर देखने को मिला अद्भुत नज़ारा,जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव ने भोरमदेव में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की।

यह छत्तीसगढ़ के धार्मिक इतिहास का दूसरा अवसर है, जब इस तरह का भव्य आयोजन हुआ है। इस अद्वितीय आयोजन की नींव पिछले वर्ष रखी गई थी, जिसे आगे बढ़ाने का श्रेय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जाता है।

विजय शर्मा ने कहा,कभी सनातनियों पर लाठियां बरसती थीं,अब पुष्प बरस रहे हैं

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे सनातन संस्कृति की विजय बताया और कहा कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और राज्य की आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला है।

श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय पल
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी और पुष्पवर्षा से शिवभक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। यह आयोजन ना सिर्फ धार्मिक आस्था को सशक्त कर रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी वैश्विक मंच पर उजागर कर रहा है।

CG छुट्टी ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति को लेकर जारी किया कड़ा निर्देश, पढ़िये क्या है निर्देश….

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर जरूरी व कड़ा निर्देश जारी किया है। जिसमें अवकाश के प्रारुप के अनुरूप स्पष्टता के साथ उसकी स्वीकृति के नियम के बारे में जानकारी दी गयी है। वित्त सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा है कि कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति में किसी तरह की विसंगति ना हो, जिससे बाद में उन्हें परेशानी है। अवकाश और उसकी स्वीकृति को लेकर भी जरूरी निर्देश दिया है। किस अवकाश की स्वीकृत किस सक्षम अधिकारी देंगे और कितने दिनों की होगी, इसे लेकर वित्त विभाग ने साफ़ कर दिया है।

देखिये पूरी डिटेल

c0430663-c0d0-4224-9f51-6b1f45e8f680-1278758

CG Crime – छत्तीसगढ़ में एक और सोनम, प्यार में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची खूनी साजिश, ऐसे दिया इस वारदात को अंजाम…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक और महिला ने प्यार में रोड़ा बन रहे पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। मामला जगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत कोटमीसोनार गांव का है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलाकर अपने पति की ह्त्या कर दी। महिला के प्रेमी ने उसके सामने ही पति को गैंती से वारकर मार डाला। पत्नी वहां कड़ी होकर देखती रही। मृतक युवक की पहचान अमरनाथ केंवट(37 वर्ष) के रूप में हुई है। मामले में मृतक की पत्नी ईश्वरी केवट (32) और प्रेमी युवराज निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दरअसल, अमरनाथ केवट की पत्नी ईश्वरी केवट का मुंगेली जिले के रौनीकापा गांव के रहने वाले युवराज केवट के साथ पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही ईश्वरी अपने प्रेमी के साथ भाग गयी और उसके घर रहने चली गई थी। लेकिन दो दिन बाद वापस कोटमीसोनार गांव वापस लौट आई। महिला अपने पति के साथ ही रह रही थी।

गैती से वारकर मार डाला

महिला ने अपने पति के हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत उसका प्रेमी उसके घर पहुंचा। उस दौरान पत्नी ईश्वरी केवट भी घर पर मौजूद थी। उसने ईश्वरी केवट के सामने ही गैंती से अमरनाथ केंवट पर हमला कर दिया। हमले से अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरनाथ के चेहरे और सीने पर गंभीर चोट आयी। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल के गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीँ, दूसरी तरफ हमले के बाद प्रेमी भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ घंटो बाद ही आरोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गैती भी बरामद कर लिया है। दोनों से पूछ्ताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना…

रायपुर: पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोरमदेव का करेंगे जलाभिषेक

श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर करेंगे भव्य स्वागत और अभिवादन

हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी साथ में रवाना

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की ओर कदम: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे 400 नए बीएसएनएल टावर….

रायपुर: केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में डिजिटल संचार को सशक्त बनाने हेतु 400 नए बीएसएनएल टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह जानकारी ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज रायपुर में दी।

डॉ. शेखर ने कहा कि इन टावरों की स्थापना के लिए सुरक्षा बलों और वन विभाग से आवश्यक मंज़ूरी मिलने के बाद चरणबद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया, “बीएसएनएल आज देश में उच्च गुणवत्ता की 4जी सेवाएं दे रहा है, और इस विस्तार के साथ हम देश के अंतिम गांव तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुँचाने के मिशन को साकार कर रहे हैं।”

योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष

डॉ. शेखर ने रायपुर में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग, डाक विभाग, दूरसंचार विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) जैसी योजनाओं के तेज़ और प्रभावशाली क्रियान्वयन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं ग्रामीण आधारभूत संरचना और आवास क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन ला रही हैं।

महिला सशक्तिकरण के लिए नवाचार

राज्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘पिंक ऑटो’ जैसे नवोन्मेषी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत महिलाओं को स्वामित्व वाले पिंक ऑटो प्रदान किए जा रहे हैं। यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण बन सकती है। उन्होंने कहा की स्वसहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और विपणन अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि हो रही है।

डॉ. शेखर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को “मिशन मोड” में लागू किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में सेवाएं घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि “इन क्षेत्रों में विद्यालयों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे छात्रों को अब JEE, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है। इसके साथ ही, दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं, जो एक संवेदनशील और समावेशी पहल है।”

अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं सरकारी योजनाएं

अपने संबोधन के अंत में डॉ. शेखर ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब समाज के अंतिम पंक्ति के नागरिक तक पहुँच रही हैं। वंचित, आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में भी अब तेज़ विकास और परिवर्तन देखा जा रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि डिजिटल, भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे को एकीकृत रूप से मजबूत कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारा जाए।