CG – 10 वार्ड से 346 आवेदनों का हुआ निवारण : जनता और सरकार साथ खड़े हों यही है सुशासन : संजय पाण्डे

जनता और सरकार साथ खड़े हों यही है सुशासन : संजय पाण्डे
10 वार्ड से 346 आवेदनों का हुआ निवारण
जगदलपुर। समाधान शिविर संवाद से समाधान तक यह मात्र एक शिविर नहीं है बल्कि यह एक उत्सव है। सुशासन का अर्थ यही है जब जनता और सरकार साथ खड़े हों और समस्याओं का निराकरण किया जाए। इस प्रकार के शिविर आयोजित करने का उद्देश्य यही है कि जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए। प्रदेश में संवेदनशील विष्णु देव साय की सरकार लगातार इस बात की चिंता कर रही है कि शासन व प्रशासन जमीनी स्तर पर किस प्रकार पहुंचे।
एक प्रकार से देखा जाए तो यह एक शिविर ही नहीं है बल्कि यह सेवा का अवसर भी है। जनप्रतिनिधियों को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि अंत्योदय यानी की अंतिम व्यक्ति तक किस तरह संवाद कायम हो। इस बात की चिंता प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनकी टीम भी कर रही है। उपरोक्त बातें नगर पालिक निगम के महापौर संजय पाण्डे ने रोटरी भवन में आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से कही।
उन्होंने बारी बारी से एक-एक स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली वहीं कुछ का निराकरण मौके से ही किया। शिविर के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओ का गोद भराई रस्म व नवजात शिशु का अन्नप्राशन करवाया गया। मालूम हो की शुक्रवार को आयोजित शिविर में 10 वार्ड के लोग शामिल हुए। 10 वार्डो से कुल 348 आवेदन आए थे जिसमें से 346 आवेदनों का निवारण किया गया। वहीं दो आवेदन का निराकरण जल्द ही करने की बात कर्मचारियों ने कही।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा इसके पहले 15 साल तक प्रदेश में डॉक्टर रमन सिंह की सरकार काबिज थी। उन्होंने भी जन समस्या निवारण शिविर चलाया था। पार्टी का लक्ष्य है अंतिम व्यक्ति का उदय अर्थात अंत्योदय। एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही है जो समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहे। उन्होंने शासन द्वारा संचालित अनेक योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत से जानकारी दी।
निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन ने कहा प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार है जो कि संवेदनशील सरकार है। नगर निगम चुनाव संपन्न होते ही पूरे प्रदेश में एक तिहार के रूप में समाधान शिविर चलाया गया। निकाय चुनाव संपन्न होते ही सरकार सीधे जनता के बीच पहुंची। तीन दिनों तक वार्ड वार शिविर लगा। इसके बाद उनके समाधान के लिए शिविर लगाया जा रहा है।
एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार निष्क्रीय थी। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। अबकी सरकार ने यह किया है की सरकारी अमला आपके द्वारा पहुंच रहा है। जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जा रहा है।
इस अवसर पर संजय विश्वकर्मा, सुरेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, मनोहर दत्त तिवारी सहित नगर निगम के आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पार्षद हरीश पारेख, पितामह नायक, पारुल बोथरा, गायत्री बघेल, आशा साहू,उर्मिला यादव, पूनम सिन्हा, कुबेर देवांगन, योगेश पाणिग्रही, जाहिद हुसैन, राजपाल कसेर, नवीन बोथरा, शशिनाथ पाठक, झरना मोहंती सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, वार्ड के लोग, समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।