राष्ट्रीय

36 की मौत : एक्टर विजय की रैली में भगदड़, हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

तमिनलाडु 27 सितंबर 2025। तमिलनाडु से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के करूर में एक्टर विजय की रैली में आज शाम एकाएक भगदड़ मच गई। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं, 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे के बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. ए. सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। वहीं इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम की रैली में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस रैली की भीड़ में एक 9 साल की बच्ची गुम हो गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां एकाएक भगदड़ जैसे हालात बन गए। लाखों की संख्या में उमड़ी भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर ही बेहोश होने लगे।

हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। हालात काबू में नही आने पर वे बीच में ही भाषण छोड़कर निकल गए। बताया जा रहा है कि अभिनेता विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमीशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख जताया है।

Related Articles

Back to top button