छत्तीसगढ़

CG – बिलासपुर में 36वां बिलासा महोत्सव 14 और 15 मार्च कों लोककला साहित्य व पर्यावरण के प्रति समर्पित लोग होंगे सम्मानित जोंधरा की सेवा टीम से ईश्वर श्रीवास कों भी आज मिलेगा स्वच्छता अभियान का फल पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//36वां बिलासा महोत्सव बिलासपुर में 14 व 15 मार्च कों लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान शनिचरी में शाम 7 बजे से शुरू होगा जहाँ लोककला, साहित्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित छ.ग.की प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध संस्था ‘बिलासा कला मंच’ द्वारा लोककला, साहित्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर सम्मान प्रदान किया जाता है।

इसी कड़ी में मस्तूरी जोंधरा सेवा टीम के ईश्वर श्रीवास कों भी उनकी पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव कों देखते हुए 14 मार्च कों सम्मानित किया जाएगा आपको बताते चलें की सेवा टीम जोंधरा द्वारा पिछले कई सालों से लगातार अभियान चलाया जा रहा इनकी टीम प्रत्तेक रविवार कों क्षेत्र में सफाई अभियान चलाती है, इनके टीम के कुछ सदस्य रविवार से पहले उन जगहों की पहचान करते है जहाँ गंदगी पसरी होती है फिर इनकी पूरी टीम रविवार कों स्वच्छता अभियान में लग जाती है इस टीम में पढ़े लिखें युवा बुजुर्ग और गणमान्य नागरिक शामिल है ये गाँव के तालाब चौक चौराहो नदी किनारे नालों आदि की निस्वार्थ भाव से साफ सफाई कर रहें है इसके अलावा इनकी टीम हरियाली अभियान भी चलाती है जिसमे नदी किनारे तालाब किनारे और रोड़ किनारे ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण भी करती है जिसकी खर्च इनकी टीम खुद उठाती है।

ईश्वर श्रीवास जो पेशे से एक पी.एम.श्री प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक है नें बताया की यह मेरे गाँव की मिट्टी, हमारी सेवा टीम के सेवा भावी साथियों की संगति, माता- पिता, गुरू और बड़ों के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है मैं सभी को नमन करता हूँ।

Related Articles

Back to top button