छत्तीसगढ़

CG-पार्षद समेत 4 गिरफ्तार : निर्दलीय पार्षद ने चार लोगों के साथ मिलकर युवक की हत्या, शव को रेत में दफनाया, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहलाने वाली मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में लापता भुवनेश्वर यादव की हत्या के सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। गुमशुदा युवक की हत्या मामले में पुलिस ने पार्षद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मिलकर हाथ-मुक्कों से पिटाई कर युवक की हत्या कर दी थी। फिर पकड़े जाने के डर से युवक के शव को नदी किनारे रेत में दफना दिए थे। मामले में पुलिस ने पार्षद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया गया।

जानिए हत्या की वहज और पूरा मामला

दरअसल, इंदिरा कालोनी मंदिर हसौद निवासी महिला ने पति के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि पति भूनेश्वर यादव 38 वर्ष 22 मई की रात 10 बजे नोहर दास रात्रे के गोदाम इंदिरा कालोनी से बिना बताये कही चला गया है।

इस शिकायात पर गुम इंसान क्रमांक 59/2026 कायम कर जाँच में लिया गया। जांच पतासाजी के दौरान आस पास के फुटेज व मृतक के साथ आखिरी समय मिले 3 संदेहियों से पूछताज किया गया। तीनों संदिग्ध गुमराह करते रहे।

कड़ाई से पूछताछ करने पर टूट गए और हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किये। आरोपियों ने बताया कि तीनों आरोपी व मृतक भुनेश्वर यादव एक साथ पार्षद नोहर रात्रे के गोदाम ग्राम नकटा में शराब पी खा रहे थे। पीने खाने दौरान शराब खत्म होने पर चलो और पीते है कहकर आपस में बात कर भुनेश्वर यादव को अपने ब्रेजा कार कमांक सीजी 04 पीएच 9996 में महासमुंद की ओर ग्राम बेलसोंडा से नांदगांव जाने वाले मार्ग में रेल्वे क्रोसिंग के पास पहुंचे थे।

इस दौरान मृतक भुनेश्वर यादव ने पार्षद नोहर रात्रे को तू पार्षद बन गया है तो बड़ा आदमी बन गया है कहकर गाली देते हुए एक झापड़ मार दिया। इस बात से आक्रोशित नोहर रात्रे व उसके साथी अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे उर्फ सोनू ने मिलकर भुनेश्वर यादव की हाथ मुक्का लात घूंसे से पिटाई कर दिए।

मारपीट की घटना में भुनेश्वर की गाड़ी में ही मौत हो गई। आरोपियों द्वारा मृतक की धड़कन जाँच करने पर मौत होने की पुष्टि हुई। भुनेश्वर की मौत होने पर सभी आरोपी डर गए और महासमुंद पहुंचकर नोहर रात्रे द्वारा अपने मामा श्रवण जांगड़े के घर जाकर घटना की जानकारी बताये।

इसके बाद सबूत छुपाने के लिए चारों महानदी किनारे रेत में ग्राम नांदगांव में मृतक के शव को हाथों से गड्ढा खोदकर रेत अंदर दफना दिए थे।

28 मई को थाना मंदिर हसौद द्वारा आरोपियों के निषादेही पर परिजनों साथ महासमुंद के महानंदी किनारे रेत में दबे शव को निकाला गया। परिजनों द्वारा मृतक के शव की पहचान भुनेश्वर यादव के रुप में की गई। मृतक भुनेश्वर यादव के शव पंचनामा कार्रवाई बाद पीएम के लिए भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01- नोटर दास रात्रे उर्फ गोलू पिता स्य गणेश रात्रे उम्र 35 वर्ष साकिन इंदिरा कालोनी वार्ड नंबर 07 मंदिर एसीट थाना मंदिर एसीट जिला रायपुर

02- अमित राजपूत पिता स्य सतेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 37 वर्ष साकिन श्रीराम नगर रावणभ्भाठा मंदिर प्रसौद थाना मंदिर सौद जिला रायपुर

03- टेमचंद बंजारे पिता टोमन बंजारे उम्र 28 वर्ष साकिन साकिन इंदिरा कालोनी वार्ड नंबर 07

मंदिर हसौद थाना मंदिर प्रसीद जिला रायपुर

04- श्रवण जांगडे साकिन नांदगांव थाना सिटी कोतवाली महासमुंद जिला महासमुंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button