मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

On: August 22, 2025 4:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे पहले पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए और नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

कुनकुरी में ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे नाटक, संगोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सरकारी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा सकेगा। ऑडिटोरियम निर्माण होने सेे प्रतिभाओं को अपनी कला और विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं भी तेजी से क्रियान्वित हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज़/कवर्धा अज्ञात युवक की मिली लाश।

CG Crime- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान एमपी में बनी 147 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार…..

CG Crime News- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई…..

बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज….

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ: 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’…

CG Road Accident: भयावह हादसा- ओरसा घाटी में घुमावदार रास्ते पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस,आधा दर्जनभर से अधिक मौत की आशंका, कई घायल…..