छत्तीसगढ़

मुंगेली जिले के ग्राम कुधुरताल में 7 लीटर महुआ शराब जब्त,आरोपी गिरफ्तार।

मुंगेली/ जिले में अवैध शराब के निर्माण,परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में लोरमी आबकारी टीम ने थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम कुधुरताल में छापेमारी कर आरोपी उबारन लहरे के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button