शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आमाडीही में आयोजित हुआ…बिदाई सह स्नेह अभिनन्दन कार्यक्रम व नेवता भोजन का आयोजन…

बड़ेराजपुर…
शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आमाडीही संकुल आमाडीही में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं का बिदाई सह स्नेह अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया….यह गरिमामय कार्यक्रम श्रीमती हेमलता यदुनंदन सोनी जी जनपद पंचायत सदस्य जनपद पंचायत क्षेत्र बड़े राजपुर के मुख्य आतिथ्य श्री आर.के.यादव जी सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सगराम मरकाम, उपाध्यक्ष गुड्डे मरकाम कीर्तन नाग प्रधानाध्यापक पीएम प्राथमिक शाला आमाडीही धनसाय नेताम प्रधानाध्यापक थे,कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित से हुआ। तत्पश्चात् शिक्षिका श्रीमती हर्षवीणा रामटेके द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने अपना अनुभव साझा करते हुए विद्यालय में बिताए पल को याद करते हुए समस्त शिक्षकों का आभार प्रकट किया। इस बीच उनके भावुक शब्दों ने उपस्थित अतिथियों व पालकों के मन को भाव विभोर कर दिया…
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हेमलता यदुनंदन सोनी जी ने बिदा ले रहे कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए समस्त शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को बधाई दीं।
उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने व लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी…
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री आर.के.यादव जी ने भी सम्बोधित करते हुए बिदा ले रहे समस्त छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय से मिले शिक्षा व संस्कार जीवन भर मार्गदर्शन करते रहेंगे इसे हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिए,कार्यक्रम को श्री कीर्तन नाग प्रधानाध्यापक व उपस्थित अतिथियों ने भी सम्बोधित किया।
इस बीच बिदा ले रहे समस्त छात्र छात्राओं को उनके द्वारा किए गए सह संज्ञानात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अलग -अलग सम्मान से सम्मानित करते हुए समस्त छात्र छात्राओं को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। साथ ही उनके द्वारा भी विद्यालय को स्मृति भेंट किया गया।
अंत में प्रधानाध्यापक श्री धनसाय नेताम ने उपस्थित समस्त अतिथियों व पालकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष मानिकपुरी ने किया,इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में समस्त पालकों, माताओं बहनों की गरिमामय उपस्थिति रहीं,कार्यक्रम को सफल बनाने में बैदराम नेताम, गुड्डे मरकाम,सगराम मरकाम, शिवलाल नेताम,कोमल मरकाम,फुलेश्वरी नाग(चतुर्थ कर्मचारी),ईशिला नेताम का अमूल्य योगदान रहा।

