लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज पहुंचे भेंट मुलाकात करने ग्राम कुन्नी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।



((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के लखनपुर विकासखंड के ग्राम कुन्नी में भेंट मुलाकात करने विधायक प्रबोध मिंज पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया साथ ही क्षेत्र की समस्या से रूबरू हुए। साथ ही फोन के माध्यम से अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकारण के निर्देश दिए हैं बाद इसके उन्होंने नवापारा से कुन्नी पहुंच मार्ग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार और अधिकारियों से चर्चा कर गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण कार्य करने निर्देशित किया है। इस दौरान कुन्नी मंडल अध्यक्ष रवि महन्त, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, महामंत्री विक्रम सिंह,भैयालाल साहू, देवनारायण यादव, कुलदीप अग्रवाल, गुलाब प्रजापति, अजय सोनी, पारस राजवाड़े, सहदेव मझवार, हंसकुमार,संजय साहू, धर्मपाल राजवाड़े,पवन प्रजापति, आरती प्रजापति, अनूप सिंह, संजीव सिंह, भाजपा कार्यकर्त्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।