अन्य ख़बरें

क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल अमरेश प्रताप सिंह देव की जयंती के अवसर पर लखनपुर हॉस्पिटल में फल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।



((नया भारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए, जिससे सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सिंह देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह देव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव, वीरेन्द्र सिंह देव, सराफत अली, रमेश जायसवाल, शशि पाण्डेय, मोजीब खान, इरशाद खान जगरोपण यादव, रामसुजान द्विवेदी, जासिमुद्दीन, मकसूद हुसैन, उत्कर्ष पाण्डेय, जियाउल खान, इमरान हुसैन सदाकत हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय लाल अमरेश प्रताप सिंह देव एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित नेता थे। उनके कार्यों और विचारों से आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक था, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

Related Articles

Back to top button