अन्य ख़बरें

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया भारतीय जनता पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस सेवा और सुशासन का लिया संकल्प।



((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
लुण्ड्रा विधानसभा के ग्राम कुन्नी में भाजपा मंडल कुन्नी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर ग्राम कुन्नी सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र भगत जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि कला विक्रम सिंह मंडल अध्यक्ष रवि महंत सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही अतिथियों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के झंडे फहराया गया और उपस्थित लोगों को भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सेवा और सुशासन का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष भैया लाल साहू, महामंत्री विक्रम सिंह, सुभाष राठिया ,गुलाब प्रजापति, घूरन मीरे ,सुदर्शन सिंह, कृष्णा राठिया, देवमुन सिंह, नर्मदा यादव ,रामेश्वर यादव, संजय साहू, सुरेश सिंह ,नरेंद्र साहू अनूप सिंह ,BDC गणेश्वरी राठिया ,आरती प्रजापति, नंदलाल पर सहित मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button