धमतरी

सुशासन तिहार समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग,छांव के इंतजार में ग्रामीण, तेज धूप में फीकी पड़ी, समाधान शिविर की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल…!

धमतरी…सुशासन तिहार समाधान शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मूलभूत समस्याओं के समाधान की उठी मांग,दूरी बार भी व्यवस्था सुशासन तिहार में दिखाई दी कुछ लोगों ने जताई नाराजगी

2025 पिछले समय बारिश गिरने के पंडाल के नीचे पानी गिर रहे थे…👇

2026 कार्यक्रम मंच के सामने समय तेज धूप के कारण कोई नहीं बैठे थे

नगरी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सिहावा में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पहुंचे। शिविर में कुल 752 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से प्रशासन द्वारा 743 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किए जाने की जानकारी दी गई, जबकि शेष लंबित आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

शिविर में ग्राम पंचायत सिहावा, भीतररास, सेमरा, बिरगुड़ी, टागापानी, भड़सिवना, बासपानी, कोगेरा, मुन्कुन्दपुर, देवपुर, छिपलीपारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, राजस्व प्रकरण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में सिहावा–सेमरा–बासपानी मार्ग निर्माण, मुरूमतरा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सुविधा, भड़सिवना में नवीन पंचायत भवन निर्माण, बिरगुड़ी शीतला मंदिर से पंचायत तक बिजली पोल विस्तार तथा अटल चौक से हाईस्कूल तक सड़क निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शिविर स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर भी कई ग्रामीणों ने असंतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि मुख्य मंच के सामने चटाई बिछाई गई थी, लेकिन पर्याप्त छायादार व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग वहां बैठने से बचते रहे और पेड़ों व आसपास के भवनों की छांव में बैठकर कार्यक्रम देखते रहे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी आयोजित शिविर के दौरान बारिश के समय अव्यवस्थाओं की स्थिति सामने आई थी, जिसके बाद व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा की जा रही थी।

हालांकि प्रशासन की ओर से सभी विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे, जहां अधिकारी ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर योजनाओं की जानकारी देते हुए नजर आए। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास भी किया गया।

कार्यकम में हितग्राहियों को ट्राई साइकिल प्रदान एवं श्रवण यंत्र अतिथि के हाथों प्रदान किया गया

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अरुण सार्वा, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, विकल गुप्ता,राजू गोसाई, संजय,एसडीएम प्रीति दुर्गम ,नायब तहसीलदार विकेक चंद्राकर, सरपंच गण , जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों बड़ी संख्या में उपस्थित थे

वहींअध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार में सभी योजनाओं का लोगों का इसका लाभ मिलेगा कहा गया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button