छत्तीसगढ़

CG – बाल संप्रेक्षण गृह में लाइट बंद होते ही हुआ कुछ ऐसा, 11 नाबालिग फरार, खिड़की तोड़कर भाग निकले, मचा हड़कंप……

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारी बारिश और बिजली ठप होने का फायदा उठाकर अंबिकापुर के सरकारी नाबालिग निगरानी गृह से 11 नाबालिग फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर सभी किशोर मौका पाकर भाग निकले।

निगरानी गृह के देखभालकर्ता मनीष कुशवाहा ने बताया कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर शहर में गांधी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गृह में यह घटना हुई। फरार नाबालिगों का पता लगाने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है और रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों तथा अन्य स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि ये नाबालिग रात का भोजन करने के बाद अपने कमरों में लौट गए थे, जबकि कुछ टेलीविजन देख रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान गरज के साथ भारी बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण इलाके में बिजली चली गई। उन्होंने कहा कि स्थिति का फायदा उठाकर 11 नाबालिगों ने कथित तौर पर एक खिड़की उखाड़ दी और वहां से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि फरार नाबालिग सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों के रहने वाले हैं और उन्हें चोरी, बलात्कार और हत्या समेत विभिन्न आपराधिक मामलों के संबंध में इस गृह में रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button