छत्तीसगढ़

CG – हेड मास्टर गिरफ्तार : इस घिनौनी हरकत पर हुई कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

धरसींवा। रायपुर जिले के धरसींवा में स्कूल के प्रधान पाठक ने अपनी मातहत शिक्षिका के साथ ना केवल छेड़छाड़ किया, जब शिक्षिका ने उनकी इस हरकतों का विरोध किया तो गला दबाकर डराने धमकाने की कोशिश की। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ज्यूडिशियिल रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह शर्मनाक मामला ब्लॉक मुख्यालय धरसींवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरेसर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की है।

जाने पूरा मामला

ग्राम पथरी निवासी 50 वर्षीय जय राम सेन तरेसर प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, प्रधान पाठक बीते कई महीनों से स्कूल परिसर के भीतर ही एक महिला शिक्षिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आए दिन महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ करता और स्कूल के माहौल को खराब कर उसे परेशान रखता था। लोकलाज और काम के माहौल को बनाए रखने के चलते पीड़िता महिला शिक्षिका लगातार उसकी हरकतों को सहती रही।

बुधवार, 24 जून की सुबह 10 बजे जैसे ही स्कूल खुला, प्रधान पाठक जय राम सेन ने अपनी गरिमा को भूलकर महिला शिक्षिका के साथ दोबारा छेड़छाड़ शुरू कर दी और अश्लील व गंदे इशारे करने लगा। हेड मास्टर की हरकतों से परेशान महिला शिक्षक ने आरोपी की इस घिनौनी हरकत का खुलकर और कड़ा विरोध किया। नाराज हेड मास्टर ने महिला शिक्षिका का गला दबा दिया। शिक्षिका की चीख-पुकार सुनकर स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे।

महिला शिक्षक सीधे थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिक्षिका की रिपोर्ट पर सिलयारी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रधान पाठक जय राम सेन को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी देना) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

सिलयारी चौकी प्रभारी सुशील वर्मा ने बताया, तरेसर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाएगी। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button