छत्तीसगढ़

CG – अरुण महंत बने भाजयुमो बांकीमोंगरा मंडल के उपाध्यक्ष समर्थकों में उत्साह संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के अंतर्गत बांकीमोंगरा मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, इसमें गजरा निवासी युवा नेता अरुण महंत को मंडल उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह घोषणा भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के अनुशंसा तथा बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा की सहमति से की गई है। अरुण महंत पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। गजरा क्षेत्र में युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता है।

पार्टी के हर कार्यक्रम, आंदोलन और जनसंपर्क अभियान में वे अग्रिम पंक्ति में नजर आते है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी मेहनत और संगठन निष्ठा को देखते हुए ही शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। अरुण महंत को भाजयुमो बांकीमोंगरा मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने की सूचना मिलते ही गजरा सहित पूरे बांकीमोंगरा मंडल में उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। युवाओं ने कहा कि अरुण महंत के उपाध्यक्ष बनने से मंडल में युवा मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।

वे हमेशा युवाओं के आवाज उठाते रहे है और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करते है। क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उम्मीद जताई है कि अरुण महंत के अनुभव और ऊर्जा से बांकीमोंगरा मंडल में पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वहीं अपनी नियुक्ति को लेकर नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष अरुण महंत ने कहा- मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा जी और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरा लक्ष्य बांकीमोंगरा मंडल के हर बूथ तक युवा मोर्चा को मजबूत करना और मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को युवाओं के साथ मिलकर पूरा करना है। घोषित सूची में दिनेश साहू और प्रकाश झा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक पटेल, निखिल सिंगोदिया महामंत्री जबकि धीरज गोयल, संतोष शर्मा, रवि कुकरेजा समेत 5 लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। पूरी कार्यसमिति 26 सदस्यों की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button