CG ब्रेकिंग : केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा हो गया। नाहने के दौरान पैर फिसलकर गिरने से बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तखतपुर निवासी (62 साल) जनकराम साहू के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
जानकारी के अनुसार, जनकराम पिता इतवारी (62 वर्ष) आजीवन कारावास की सजा के तहत बिलासपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध था। जेल परिसर में स्नान कर रहा था। इस दौरान जनकराम का पैर फिसला गया, जिससे पत्थर से टकराकर सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे सिम्स अस्तपाल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला में मर्म कायम करने केबाद जेल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दिया है। गिरने की वजह जेल प्रबंधन ने स्पष्ट नहीं की है। जेल अधीक्षक के अनुसार जांच की जा रही है कि जहां पर बंदी गिरा वहां काई की वजह से फिसलन थी या और वजह कोई दूसरी है।



