छत्तीसगढ़

CG – ग्राम पंचायत हरवेल में सहकारी सप्ताह ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाया गया…

ग्राम पंचायत हरवेल में सहकारी सप्ताह ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाया गया

केशकाल/विश्रामपुरी। विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हरवेल में सहकारी सप्ताह का आयोजन उत्साह एवं धूमधाम के साथ सोमवार 29 जुन ध्वजारोहण के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लालाराम मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारिता के महत्व, किसानों को मिलने वाली विभिन्न शासकीय योजनाओं, खाद-बीज वितरण तथा समिति की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।

उपस्थित किसानों एवं सदस्यों को सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और समिति की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे लालाराम मरकाम मंडल अध्यक्ष बड़ेराजपुर, सरपंच महेश नेताम, लेमप्स प्रबंधक
केशु बैध और बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button