छत्तीसगढ़

CG – गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक के बाद एक हुए दो और धमाके, दहल उठा इलाका, घर में माँ-बेटे थे मौजूद…..

कोरबा। रसोई घर में खाने बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर के पाइप लाइन में लीकेज के कारण आग सीधे गैस सिलेंडर तक जा पहुंचा और जोरदार धमाके साथ सिलेंडर ब्लॉस्ट हो गया। रसोई घर में उसके कुछ देर बाद एक-एक दो धमाके और हुए। इससे रसोई घर का छत उड़ गया। हादसे में मां और बेटे बाल-बाल बच गए।

गजानंद साहू के घर की रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप से गैस लीक हो रहा था। भोजन बनाते वक्त ध्यान नहीं गया और गैस लीक होने के कारण आग भड़क गई। देखते ही देखते आग सिलेंडर तक पहुंच गई और सिलेंडर धमाके के साथ ब्लॉस्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारों को नुकसान पहुंचा और छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर बस्ती में शनिवार देर रात गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट गया। हादसे के समय घर में महिला और दो बच्चे मौजूद थे। समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ब्लॉस्ट से मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई और छत के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काम किया।

आग की चपेट में रसोई घर में रखा फ्रिज और दूसरा गैस सिलेंडर भी आ गया। कुछ देर बाद फ्रिज में भी विस्फोट हो गया। आग से घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बाल्टी, पाइप और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

सूचना मिलने पर डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस पाइप से रिसाव के कारण आग लगने की आशंका है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, मकान और रसोई घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद रामनगर बस्ती में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से गैस सिलेंडर और पाइप की समय-समय पर जांच कराने तथा रिसाव की आशंका होने पर तत्काल संबंधित एजेंसी या फायर ब्रिगेड को सूचना देने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button