CG – यहां मिली महिला की अर्धनग्न लाश, मामले की शिनाख्त में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे परिक्षेत्र में तितली चौक के पास मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने एक महिला का अर्धनग्न शव नाले में देखा। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया।
तोरवा पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होगी। महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं मृतका की पहचान कराने के प्रयास भी कर रही है।
तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया, महिला की तस्वीर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित आसपास के थानों में भेज दी गई है। गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि मृतका की पहचान हो सके। पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य पहलुओं की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
फिलहाल पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



