छत्तीसगढ़

CG – जूनियर इंजीनियर की संदिग्ध मौत : कमरे में इस हाल में मिला शव, जताई जा रही ये आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज……

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले के संबलपुर-रामपुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां निर्माणाधीन स्पंज आयरन फैक्ट्री में एक युवक का शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक की पहचान नीतीश देवांगन (24) निवासी मोहल्ला चोरिया, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही संबलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने कटर मशीन से ताला काटकर दरवाजा खोला। अंदर युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सुसाइड सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button