छत्तीसगढ़

CG – बर्निंग हाईवा : देखते-देखते चलती हाईवा बनी आग का गोला, चालक समेत 3 लोग थे सवार, मौके पर मची अफरा-तफरी…..

सरगुजा। जिले में एक चलती हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में हाईवा चालक समेत कुल 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में हाईवा से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ पर अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर हुई। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button