छत्तीसगढ़

CG – तेंदुआ मुड़पार में राशन के चावल में 650 किलो की हेराफेरी एसडीएम से शिकायत ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//जिले के मस्तूरी के ग्राम पंचायत तेंदुआ मुड़पार की उचित मूल्य दुकान में राशन सामग्री में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि राशन लेकर जयरामनगर से आए ट्रक चालक ने 650 किलो चावल कम तौल कर दुकान में उतारा।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर CG12 C 2556 द्वारा 9 जुलाई 2026 को राशन दुकान में चांवल की डिलीवरी की गई थी। जांच में पाया गया कि निर्धारित मात्रा से 650 किलो चावल कम है।

इस संबंध में ग्रामीणों/आवेदक ने तहसील मस्तूरी के अनुविभागीय अधिकारी शिव कुमार कंवर को लिखित शिकायत सौंपी है। पत्र में मांग की गई है कि दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी चोरी की पुनरावृति दोबारा ना हो इसके लिए इनकी गाड़ी कों यहाँ से निकाला जाए और मामले की तत्काल जांच कराई जाए, ताकि गरीबों के राशन में आगे ऐसी अनियमितता न हो।

शिकायत 09 जुलाई 2026 को प्रस्तुत की गई है। अब प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

शिकायत कर्ता नें यह भी बताया हैँ कि इन्ही ट्रक चालक और इसी गाड़ी से यहाँ 28 बार चांवल की सप्लाई की गई हैँ यहाँ के सरपंच दिलीप का आरोप हैँ की यहाँ लगातार चांवल की शोर्टेज आ रही थी और उन्होंने पिछले महीने लगभग 1 लाख 50 हजार का चांवल भी ख़रीदा था अब उनको अंदेशा हैँ की इनकी ही लापरवाही और चोरी की वजह से लगातार चांवल की कमी हो रही थी इसलिए मस्तूरी में इसकी शिकायत एसडीएम मस्तूरी से शिकायत किया गया हैँ और इसकी बारीकी से जाँच भी कराना चाहते हैँ जाँच के बाद ही सारा सच सामने आएगा और जो भी इसके पीछे हैँ उनका पोल खुलेगा।

आपको बताते चलें की मस्तूरी में उचित मूल्य के दुकान संचालक लगातार इस बात की शिकायत करते रहते हैँ की 50 किलो की बोरी में किसी में 45 किलो तो किसी में 48 किलो रहता हैँ सवाल ये हैँ की आखिर गायब चांवल हो कहाँ रहा हैँ और गायब चांवल जा कहाँ रहा हैँ जो निश्चित रुप से जाँच का विषय हैँ।

अजीब बात हैँ ना जैसे ही इनकी चोरी पकड़ी गई इनके द्वारा तत्काल पिक अप क्र.CG 28 0559 पटेल ट्रांसपोर्ट एरमसाही लिखी गाड़ी में चांवल लोड कर तत्काल यहाँ पहुंचाया गया अगर ये चोरी नहीं थी तो चांवल तत्काल कहाँ से आया और किसने भेजा और ये गाड़ी किसकी थी इसकी जाँच भी जरुरी हैँ क्यों की ये मामला सिर्फ 650 किलो चांवल का नहीं हैँ ये मामला किसी बड़ी सोची समझी साजिस की ओर इशारा कर रही हैँ जिसको मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर और फ़ूड इंस्पेक्टर मंगेश कांत कों भी गंभीरता से लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button