छत्तीसगढ़

CG – मीटिंग के दौरान अचानक भारभरका गिरा छत का प्लास्टर, महिला एवं बाल विकास डीपीओ समेत 3 महिला कर्मी थे मौजूद, फिर जो हुआ…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सीतापुर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजना कार्यालय में बड़ा हादसा हो गया। परियोजना अधिकारी के कक्ष में बैठक चल रही थी, तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में परियोजना अधिकारी, एक पर्यवेक्षक समेत तीन महिला कर्मचारी घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग का यह कार्यालय लंबे समय से जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और प्लास्टर गिरने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसके बावजूद भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। बताया जा रहा है कि परियोजना अधिकारी के कक्ष में विभागीय बैठक चल रही थी। इसी दौरान छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे कमरे में मौजूद कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

Related Articles

Back to top button