आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन….
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।
नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज उनके प्रति लागाव बढेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।
आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
आज का शुभ रंग- काला।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आज आपके कार्य समय रहते पूरे होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे।
आज का मंत्र-देवी दुर्गा की उपासना से काम बनेगा।
आज का शुभ रंग- हरा।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज कम्युनिकेशन के वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।
आज का मंत्र-बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें
आज का शुभ रंग-हरा
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज किसी रिश्तेदार से चल रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। सोची हुई योजनाओं में आज सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।
आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।
आज का शुभ रंग- हरा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे। आज अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेगे, जल्दी ही आप अपनी सफलता का मार्ग खोज लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं ।
आज का मंत्र- आज अन्न का दान दें, लाभ मिलेगा।
आज का शुभ रंग- काला।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की प्लानिंग कर लेगे, इससे सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से पूरी हो जाएंगी। आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मन मुताबिक सफलता मिलने से आपको सुकून मिलेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
आज का मंत्र- आज सफेद चीजों का दान करें।
आज का शुभ रंग- लाल।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें, पहले सोच विचार कर लेना अच्छा रहेगा।
आज का मंत्र-आज घर में गुलाब की खुशबू महकाएँगे तो लाभ मिलेगा।
आज का शुभ रंग – हरा
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि जातक आज कामकाज को पूरी गंभीरता से करेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। आज घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से ख़ुशी भरा माहौल बन जायेगा। आज किसी मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी। आज शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं जहां आप खूब इंजॉय करेंगे।
आज का मंत्र-आज लाल फूल से देवी दुर्गा की आराधना करें
आज का शुभ रंग- हरा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
आज का मंत्र- आज बागवानी से मन खुश रहेगा।
आज का शुभ रंग- लाल।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी के साथ बेवजह की बहसबाजी में ना पड़ें। इससे आपके कामों में भी देरी होगी। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
आज का मंत्र- शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।
आज का शुभ रंग- नीला।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए कारगर साबित होगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
आज का मंत्र- आज घर में पालतू जानवर को पालने से शांति मिलेगी।
आज का शुभ रंग- नीला।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।
आज का मंत्र-आज गुड़ का सेवन करें, काम बनेगा।
आज का शुभ रंग- गुलाबी