छत्तीसगढ़

CG -कलयुगी पत्नी का काला सच : अपने ही पति की रची हत्या की साजिश, साथियों संग मिलकर पीटा, सिर पर पत्थर से हमले कर कुएं में फेंका, फिर जो हुआ……

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति की पिटाई करके उसे कुएं में फेंक दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार, वार्ड क्रमांक-07 शांतिनगर में रहने वाले दिलीप कड़ियम रिंकी कुड़ियम और रिंकी कुड़ियम नगर पालिका बीजापुर में सफ़ाई कर्मी के तौर पर कार्य कर रहें थे। कार्य के दौरान आये दिन दोनों के बीच अनबन बना रहता था।

बताया जा रहा है कि रिंकी ने 5 जुलाई को कुछ युवकों के साथ मिलकर दिलीप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर घर के पास कुएं में धक्का दे दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल दिलीप को परिजनों ने जिला हॉस्पिटल बीजापुर पहुंचाया, जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे मेकाज जगदलपुर रेपर किया गया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध दर्ज कर आरोपी रिंकी कुड़ियम को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इसके साथ ही बाकी मामले में संलिप्त फरार आरोपियों की पुलिस की ओर से पतासाजी की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button