छत्तीसगढ़

CG – बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, हाथ-पैर बांधकर घोंटा गला, चार अपचारी बालक फरार……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि, चार बाल अपचारियों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया। वारदात के बाद चारों बाल अपचारी मौके से फरार हो गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मृतक चौकीदार की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह बीते तकरीब न एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत था।

मृतक चौकीदार के साले संजय कुमार जांगड़े ने बताया, अपचारी बालकों ने हत्या की है, जबकि मुंह में कपड़ा ठूसा गया है। हाथ-पैर बंधे हैं। मार्च में जीजा का कमिश्नर संभाग में तबादला हो गया था, लेकिन संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों आदेश को दबा दिया गया था। तबादला आदेश को किन कारणों से दबाया गया और रिलीव क्यों नहीं किया गया, इन सब बातों की जांच होनी चाहिए।

वारदात के बाद चारों बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button