CG – विदेशी फंडिंग का बड़ा खेल! ATM से निकले करोड़ों रुपये, ट्रांजेक्शन देख उड़े होश, पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी एजेंसियां……

धमतरी। विदेश फंडिग मामले की जांच धमतरी तक पहुंच चुकी है। जिसकी जांच एजेंसियां 90 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। इसी बीच एक और मामला सामने आया है। जहां एटीएम से करीब 3.20 करोड़ रुपये निकाले गए है।
जानकारी के अनुसार, मामला धमतरी जिले के टिकरापारा का है। बताया जा रहा है कि धमतरी के टिकरापारा स्थित एक एटीएम से करीब 3.20 करोड़ रुपये निकाले गए। यह एटीएम स्थानीय चर्च से महज 15 से 20 मीटर की दूरी पर स्थित है। मामला सामने आने के बाद SIA ने इस एटीएम को अपने रडार पर ले लिए हैं और बैंक से ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर ली है।
जब दस्तावेज में सामने आया है कि विदेशी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर करीब 3200 बार 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई। इन ट्रांजेक्शनों को लेकर जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान संबंधित आरोपी मौके से फरार मिला। उसकी तलाश जारी है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया गया।



