अन्य ख़बरें
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात बधाया ढाढस।

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 17 जुलाई दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे लखनपुर नगर पंचायत के क्रमांक 14 पार्षद स्व बघोलन
जूनाडीह के पूर्व उपसरपंच विजय पटेल के निवास पहुंच शोकाकुल परिवार से मुलाकात करते हुए उनका ढाढस बधाया शोक संवेदना प्रकट की है। विगत दिनों पूर्व वार्ड क्रमांक 14 के कांग्रेस पार्षद बघोलन राम की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी वहीं पूर्व उपसरपंच जूनाडीह की पत्नी के निधन उपरांत शोकाकुल परिवार से मिलने शुक्रवार को पूर्व डिप्टी सीएम पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता वार्ड पार्षद ईश्वर राजवाड़े इरशाद खान मुजीब खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।