धमतरीनगरी

CG: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज, नगरी मंडी प्रांगण में होगा जिला स्तरीय आयोजन..!

धमतरी नगरी ‌धमतरी जिला के सर्व आदिवासी समाज व्दारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्व नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम को मनाने को लेकर जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई की अध्यक्षता के साथ,तहसील गोड़वाना समाज की,सामाजिक भवन में सामाजिक पुरोधाओं की उपस्थिति में,सल्ला गागरा पेन पुरखा की सेवा अर्जी के साथ शुभारंभ हुई।वहीं कार्यक्रम स्थल के लिए नगर पंचायत नगरी की कृषि उपज मंडी प्रांगण को सर्व सम्मति से प्रस्तावित भी किया। उक्त कार्यक्रम की प्रबंधन के लिए तहसील सर्व आदिवासी समाज नगरी,शासकीय अजजा कर्म.अधि. संघ नगरी एवं तमाम जन प्रतिनिधिजनों को आयोजन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई।कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समिति और कार्य की रुपरेखा तैयार करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तावित भी किया गया।कार्यक्रम में अतिथि चयन पर भी चर्चा हुआ।कार्यक्रम में अतिथि चयन पर ट्राईवल मंत्री स्तर,और संवैधानिक प्रवक्ता लाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से लिया गया। वहीं सांकरा ग्राम पंचायत और बेलर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाना विषय संविधान की पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के तहत असंवैधानिक बताते हुए कार्यवाही पर प्रस्ताव लिया गया।सीतानदी उद्यन्ती अभ्यारण्य क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं पर भी चर्चा हुई साथ ही कार्यक्रम को सफल आयोजन पर समाजिक जनों से आर्थिक सहयोग पर प्रस्तावित किया गया। ।उक्त बैठक दौरान जिला एवं तहसील सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी उदय सिंह नेताम,जयपाल ठाकुर,ए.आर.ठाकुर,सुरेन्द्र राज ध्रुव,कृष्णा नेताम,एच आर ध्रुव, ईश्वर नेताम,लिलेश्वर ग्वाल,रमी गौतम, भूमिका कोर्राम, खिलेन्द्र पडोटी,गेवाराम नेताम,टीकम सिंह ध्रुव,नरेश कावड़े, उमेश देव,सुरेश ध्रुव,पी आर नेताम, डोमार सिंह नेताम, महेश गोटा,हरख मंडावी,संतकुमार नेताम,नीलू छेदैया, नरसिंग मरकाम, दलगंजन मरकाम,हलधर शार्दूल,उत्तम नेताम,हेमलाल मरकाम,पूरन नेताम, मुनेन्द्र ध्रुव,शशिकला ध्रुव, कुलेश्वरी नेताम, सत्यवती नेताम,मीना देवी शांडिल्य,शशि ध्रुव,पुष्पा देवी मंडावी,राधिका साक्षी,शैल नेताम,सहीत बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button