छत्तीसगढ़

सेवा का माध्यम बनेगी चैतमा की बेटी आराधना,कठिन परिस्थितियों को मात देकर हासिल की एमबीबीएस की डिग्री..

नयाभारत मेहनत,लगन और परिवार के सहयोग से मानिकपुर मांगामार
चैतमा जिला कोरबा की बेटी डॉ. आराधना क्ष‌‌त्री ने एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाली आराधना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, रानीगाँव रतनपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने माध्यमिक शिक्षा माध्यमिक शाला नेहरूनगर बरेली से पूरी की तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, कटघोरा से हासिल की। 10वीं में 80 प्रतिशत तथा 12वीं में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


आराधना के पिता रामफल क्ष‌‌त्री कृषक हैं, जबकि माता मधुलता क्ष‌‌त्री स्वास्थ्य विभाग PHC चैतमा में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली आराधना ने कड़ी मेहनत के बल पर महावीर इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस & रिसर्च,आर.एम. धारीवाल हॉस्पिटल भोपाल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। यह संस्थान मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर से संबद्ध है।
डॉ. आराधना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से
क्षत्रि सर, विनोद पांडे,
सुश्री रजत मिंज, डॉ. योगेश मारन (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. देवेश मिश्रा (एम.डी. एनेस्थीसिया) तथा डॉ. स्वाति शर्मा (एम.एस. ऑब्स एंड गायनी) सहित अपने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही इनके भैया बलराम क्ष‌‌त्री,मौसी अंजुलता क्ष‌‌त्री,भाई राहुल,आयुष एवं मनीष सिंह ने सदैव आराधना का मनोबल बढ़ाया है।
उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान कई चुनौतियाँ आईं, लेकिन परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। उनका उद्देश्य भविष्य में मरीजों की बेहतर सेवा करना तथा ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।


डॉ. आराधना की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button