छत्तीसगढ़
CG – युवती ने की आत्महत्या : प्रेमी की सड़क हादसे में मौत, सदमे में प्रेमिका ने फंदे से लटककर दे दी जान……

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
जाने पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र का है, जहां दो दिन पहले सड़क हादसे में वीरपाल नामक युवक कि मौत हो गई थी। इससे उसकी 20 वर्षिय प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई और उदास रहने लगी, जिसके बाद युवती ने अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
इसको लेकर पुलिस ने कहा कि वीरपाल की मौत से युवती सदमे में थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।



