
नगरी बेलरगाँव। ग्राम बेलरगाँव में माता पहुंचानी का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ढोल-मजीरा की मधुर धुन और माता सेवा गीतों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माता का स्वागत किया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
माता सेवा दल के उमेश देवागन, हरिदेव पटेल, भुवन दास, मोहित निषाद, भंवरलाल साहू, भूषण पटेल, देवकरण यादव, रिखबचंद सोनी, नंदलाल साहू, मोहन सार्वा, गनपत यादव, श्रीराम पटेल एवं झाडूराम सलाम ने सेवा गीतों और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
इस दौरान अमर सिंह पटेल एवं देव समिति ने ग्रामवासियों से गांव की सुख-शांति और किसी प्रकार की परेशानी या विघ्न-बाधा की जानकारी ली तथा माता से गांव की समृद्धि एवं मंगल की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के पश्चात जिन श्रद्धालुओं पर माता का आगमन हुआ था, उनका तिलक कर नारियल फोड़ा गया और प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि एवं ग्राम विकास समिति बेलरगाँव के अध्यक्ष लिलम्बर सिंह साहू, चुन्नूलाल साहू, उपाध्यक्ष जितु प्रजापति, कोषाध्यक्ष कोमल सोरी, सरपंच उमेद मराकाम, पंडित खोमान प्रसाद उपाध्याय, देव समिति के सदस्य मेधुराम नेताम, भानुराम नेताम, सुरेश कुमार कोर्राम, खिरभान सिंह पवार, पवन पटेल, रमेश नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, श्रद्धामय और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।