छत्तीसगढ़

CG – सहारा इंडिया का मैनेजर गिरफ्तार, 3848 निवेशकों से 40 करोड़ की ठगी, 4 साल से ढूंढ रही थी पुलिस, ऐसे चढ़ा हत्थे……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने आर्थिक अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। सहारा इंडिया फ्रॉड मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे ब्रांच मैनेजर विकास कुमार सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2022 को शिकायतकर्ता विकास निगानिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कंपनी की विश्वसनीयता का भरोसा देकर साल 2017 में उनसे और उनके परिवार के सदस्यों से कई निवेश योजनाओं में करीब 40 लाख रुपये जमा कराए। निवेश अवधि पूरी होने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई।

जांच के दौरान जिला प्रशासन, बैंकों और निवेशकों से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने पाया कि सहारा इंडिया समूह के नाम पर निवेशकों से राशि जमा कराकर कई सहकारी समितियों के नाम से बॉन्ड जारी किए गए। अब तक की जांच में 3,848 निवेशकों से कुल 40 करोड़ 78 लाख 16 हजार 739 रुपये की कथित धोखाधड़ी सामने आई है।

इस मामले में पुलिस पहले ही सहारा इंडिया से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व शाखा प्रबंधक, सेक्टर मैनेजर, रीजनल मैनेजर और कंपनी के अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। सभी के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक विजय कुमार शराफ गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि वह अपने ससुराल, कोतरारोड़ आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button