छत्तीसगढ़

CG – काम के प्रति समर्पण और अनुशासन” मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर के कार्य से गदगद हुए क्षेत्रवासी जानें क्या कहती है जनता पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//क्षेत्र में इन दिनों एसडीएम शिव कुमार कंवर के कार्यशैली की चारों ओर चर्चा है। किसानों से लेकर आम लोगों तक सभी उनके काम करने के तरीके से बेहद खुश और गदगद हैं। लोगों का कहना है कि “मस्तूरी को ऐसे ही अधिकारी की जरूरत थी”।

पचपेड़ी सीपत मस्तूरी तीनों क्षेत्र की जिम्मेदारी, हर जगह मौजूद

बतातें चलें कि मस्तूरी एसडीएम के पास मस्तूरी, सीपत और पचपेड़ी तीनों तहसीलों का अतिरिक्त प्रभार है। इतने बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी होने के बावजूद एसडीएम शिव कुमार कंवर हर जगह जरूरत के हिसाब से समय पर उपलब्ध हो जाते हैं।

स्थानीय रहवासियों के अनुसार किसी भी समस्या, राजस्व काम या आपात स्थिति में वे तुरंत एक्शन लेते हैं और किसानों व आम लोगों का काम रुकने नहीं देते।

अनुशासन और लगातार कार्य से बनी पहचान..

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एसडीएम कंवर की सबसे बड़ी खासियत उनका अनुशासन और लगातार फील्ड में बने रहना है।

गांव-गांव जाकर समस्याएं सुनना, पटवारी और अन्य कर्मचारियों पर नजर रखना और समय-सीमा में काम निपटाना उनकी कार्यशैली की पहचान बन गई है। इसी वजह से क्षेत्र में प्रशासनिक कामों में पारदर्शिता और तेजी आई है।

एक ग्रामीण ने कहा – _”पहले छोटे-छोटे काम के लिए महीनों चक्कर लगाना पड़ता था। अब एसडीएम सर खुद फॉलोअप करते हैं। मस्तूरी, सीपत, पचपेड़ी तीनों जगह बराबर ध्यान देते हैं।

किसानों और आमजन को मिली राहत..

किसानों को राजस्व, सीमांकन, नामांतरण और अन्य जरूरी कामों में अब दिक्कत नहीं हो रही। एसडीएम के निर्देश पर शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।

लोगों का मानना है कि शिव कुमार कंवर जैसे अधिकारी के कारण क्षेत्र में शासन की योजनाएं सही तरीके से जमीन तक पहुंच रही हैं।

Related Articles

Back to top button