छत्तीसगढ़

CG – अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी पर जिला बस्तर पुलिस की कार्यवाही, एक आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी पर जिला बस्तर पुलिस की कार्यवाही

गांजा तस्करों पर बोधघाट पुलिस की लगातार कार्यवाही

मामला थाना बोधघाट बस स्टैंड का है

दीगर राज्य उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं आरोपी

जप्त संपत्ति :- कुल मादक पदार्थ गांजा 10 कि. 100 ग्रा. किमती 1,00,500/- रूपये

आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20.b.ii.B अंतर्गत की गई कार्यवाही

नाम आरोपी :- मोहित कुमार पिता स्व. नीरज कुमारउम्र 27 वर्ष निवासी रोहटा रोड डूंगर पोस्ट पुथरवास थाना रोठा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर के बस स्टेशन में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर परिवहन करने हेतु अपने पास रखे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया।

उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर बस स्टेशन जगदलपुर में मिले आरोपी मोहित कुमार पिता स्व. नीरज कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी रोहटा रोड डूंगर पोस्ट पुथरवास थाना रोठा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के कब्जे से उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा 10 कि. 100 ग्रा. किमती 1,00,500/- रु.को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 20.b.ii.B NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उपरोक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उपनिरी. – अरुण मरकाम
स. उ. नि. – गोदावरी सिन्हा ,दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक :- सुनील मनहर , पवन श्रीवास्तव ,मनसूर अली,प्रकाश मनहर
आरक्षक – प्रकाश नायक ,भैरव सिन्हा ,राकेश मंडावी, गुप्तेश्वर चंद्रवंशी, संजू , सोभा बंचोर

Related Articles

Back to top button