राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा बाॅंकीमोंगरा,अनेको स्थान में घुमधाम से शान से लहराया तिरंगा,आयोजित हुई विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,देखे पूरी ख़बर…..
नयाभारत पूरे भारतवर्ष में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
इसी कड़ी में कोरबा के बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। विभिन्न स्थानों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा लहराया एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित की गई।

बाॅंकीमोंगरा प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण
नगर के प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, सुबह 09:30 पे क्लब के अध्यक्ष निशांत झा एवं संरक्षक मकसूद कुरैशी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। क्लब के सदस्य उपस्थित रहे,छोटे बच्चों ने भी क्लब पहुँच स्वतंत्रता के इस उत्सव को जाना।
सी.एम.ओ ज्योत्सना टोप्पो ने फहराया तिरंगा नगर पालिका परिषद बाॅंकीमोंगरा में किया ध्वजारोहण

नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा कार्यालय में मुख्य CMO ज्योत्सना टोप्पो ने शान से फहराया तिरंगा। पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित अनके जनप्रतिनिधी ने उपस्थित दर्ज कराई।
गजरा मैदान में नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा द्वारा आयोजन किया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा द्वारा गजरा के मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं नगरवासी शामिल हुए। पूरा गजरा मैदान देशभक्ति के रंग में रमा नजर आया।
भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ की गई। नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा के द्वारा ध्वजारोहण किया। शान से तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी को मंत्रमुग्ध किया
प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों तथा देश के वीर जवानों को नमन किया।
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
इस बार फिर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रथम स्थान पर रहा..
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विद्यालयों के बीच आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में शासकीय पी.एम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी स्कूल
बाॅंकीमोंगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रोत्साहन राशि एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना बचपन से ही मजबूत होना आवश्यक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और समर्पण का संदेश देते हैं।कर्मचारियों हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष एवं अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
सम्मान प्राप्त होने से कर्मचारियों में उत्साह और गौरव की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा की सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो,पूर्व अध्यक्ष शैल राठौर,पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पार्षदगण, एल्डरमैन, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
< strong>रेस्ट हाउस चौक में कांग्रेसियों ने शान से फहराया तिरंगा

बाॅंकीमोंगरा के रेस्ट हाउस चौक में कांग्रेसजनों द्वारा गरिमामय समारोह आयोजित कर राष्ट्रध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का भाव देखने को मिला। सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना, राष्ट्रगान और तिरंगे को सलामी देकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी मनीराम देवांगन, प्रेस क्लब सचिव साबीर अंसारी,महिला कांग्रेस से पूजा महंत, संतोषी चौहान एवं छतबाई चौहान सहित बड़ी संख्या में युवाओ सहित आम जन उपस्थित रहे।
< strong>भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बाॅंकीमोंगरा मेन चौक में फहराया गया तिरंगा

80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बजरंग चौक,
में शनिवार सुबह 8:30 बजे शान से तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे बजरंग चौक में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाई राधेश्याम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, विकास झा, सतीश झा, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अजीत कैवर्त, रितेश अग्रवाल, हनुमान पांडे, प्रमोद सोना, माला कैवर्त सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
< strong>बाॅंकीमोंगरा कांग्रेस कमेटी ने फहराया तिरंगा

कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में मेन चौक स्थिर स्मार्ट मेन ट्रेलर के समीप ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, युवा नेता विकास सिंह, पार्षद राकेश अग्रवाल, पार्षद तालिका साहू सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



