CG-पति की हत्या : पति की मौत को एक्सीडेंट बताने की रची साजिश, बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचलकर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा……

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से पति की हत्या और उसे हादसा दिखाने की खौफनाक साजिश का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंककर पूरी घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया। मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 10 अप्रैल को पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया के ग्राम महाराजपुर भारत पेट्रोल पंप के पास एचएच-53, सड़क किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति मृत पड़ा था। मृतक के मुंह, नाक, माथे से खून निकल रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चिचोला चौकी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में पता चला कि मृतक पर हमला कर उसकी हत्या की गई थी। एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस को जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
इस जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और संदेही प्रेमी को थाने बुलाकर पूछताछ की। शुरूआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने मृतक की हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक की पत्नी के साथ उसका अवैध प्रेम संबंध था। आरोपी पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।



