छत्तीसगढ़

CG – शिवनाथ नदी के किनारे बसे ग्राम अमलडीहा-उदईबंद में हर्षोल्लास से मना भोजली पर्व सरपंच ने की अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ब्लॉक के जोंधरा क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी की गोद में बसे ग्राम अमलडीहा-उदईबंद में रविवार दिनांक 30 अगस्त को भोजली का पावन त्यौहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

सावन के इस पारंपरिक पर्व पर गांव के हर घर से माताएं-बहनें एक से बढ़कर एक सुंदर सजी हुई टोकरियों में भोजली लेकर निकलती नजर आईं। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर भोजली रखकर लोकगीतों पर झूमते हुए नृत्य किया, वहीं पुरुष वर्ग भी हाथों में भोजली लिए उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान बाजे-गाजे की धुन पर पूरा गांव झूम उठा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति व संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सरपंच ने दिया सर्वश्रेष्ठ भोजली को पुरस्कार…

ग्राम की सरपंच कांति किरण पटेल द्वारा इस अवसर पर एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया था। जिसकी भोजली की टोकरी सबसे सुंदर और अच्छी तरह सजी होगी, उसे पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये चतुर्थ 500 रुपए पंचम 500 रुपए सरपंच द्वारा विजेताओं को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक भी भोजली के रंग में रंगे नजर आए और सभी ने मिलकर पर्व को यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button