धमतरी

CG माडमसिल्ली डेम में जलस्तर बढ़ते ही खुला ऑटोमैटिक सायफन, कैमरे में कैद हुआ मनमोहक नजारा देखिए video…

Chhattisgarh धमतरी जिले के नगरी विकासखंड स्थित माडमसिल्ली डेम में लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंचते ही डेम का स्वचालित सायफन सिस्टम सक्रिय होकर खुल गया, जिसके बाद तेज रफ्तार से पानी बाहर निकल रहा है।

सायफन से निकलती तेज जलधारा और डेम का खूबसूरत नजारा इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आसपास के इलाकों के साथ ही दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में सैलानी माडमसिल्ली डेम पहुंच रहे हैं और इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं।

माडमसिल्ली डेम अपने ऐतिहासिक निर्माण और अनोखी जल निकासी व्यवस्था के लिए जाना जाता है। ब्रिटिश शासनकाल में निर्मित इस बांध की खासियत इसका स्वचालित सायफन सिस्टम है, जो जलस्तर बढ़ने पर पानी के दबाव से खुद सक्रिय होकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर देता है।

https://www.instagram.com/reel/DcqdQDzPT7c/?igsi=MWFvaDVtY2MzdGNwcw==

वहीं, लगातार बारिश के चलते डेम के आसपास की पहाड़ियों और हरियाली ने भी पूरे क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ा दी है। पानी, पहाड़ और हरियाली का मनमोहक नजारा पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है।

हालांकि, सायफन से तेज बहाव के दौरान सुरक्षा बेहद जरूरी है। लोगों से अपील है कि वे जलधारा के बेहद करीब न जाएं और जोखिम वाले स्थानों पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

माडमसिल्ली डेम में सायफन के खुलने का यह नजारा इन दिनों नगरी क्षेत्र में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button