अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

भारोत्तोलन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कड़ी स्पर्धा में दिखी प्रतिभागियों का जौहर

भारोत्तोलन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कड़ी स्पर्धा में दिखी प्रतिभागियों का जौहर

 

 

 

बेमेतरा 02 सितंबर 2026/ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत भारोत्तोलन प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज प्रतिभागियों के बीच कड़ा स्पर्धा देखने को मिला । प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बेमेतरा प्रकाश भारद्वाज, जनसंपर्क अधिकारी हेमलाल प्रभाकर, संयुक्त संचालक दुर्ग संभाग स्कूल शिक्षा विभाग वेंकट राव, सहायक संचालक के.के. शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा अभय जायसवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार सुजीत शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच शानदार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-17 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में दुर्ग की रेशम साहू ने प्रथम, रायपुर की शगुन साहू ने द्वितीय और बस्तर की रिंकी भोयर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम में दुर्ग की चंद्रहासिनी पाटिल प्रथम, रायपुर की बबली विश्वास द्वितीय और बिलासपुर की गोमती तृतीय रहीं। 53 किलोग्राम में बिलासपुर की देविका साहू ने पहला, बिलासपुर की दुर्गा पटेल ने दूसरा और दुर्ग की झारिका साहू ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

58 किलोग्राम भार वर्ग में दुर्ग की जानवी साहू प्रथम तथा झरना बघेल द्वितीय रहीं। 63 किलोग्राम में रायपुर की चुनमुन साहू प्रथम, दुर्ग की गुंजा द्वितीय और बस्तर की लल्ली तृतीय रहीं। 69 किलोग्राम में दुर्ग की मेहजाबीन खान ने स्वर्ण, रायपुर की राधिका साहू ने रजत और बिलासपुर की किरण शाह ने कांस्य पदक जीता। 77 किलोग्राम में दुर्ग की काश्वी कहार प्रथम तथा बस्तर की प्रतिभा द्वितीय रहीं। वहीं 77 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रायपुर की आराध्या शुक्ला प्रथम, बस्तर की लक्ष्यश्री साहू द्वितीय और बिलासपुर की आकांक्षा तिवारी तृतीय रहीं।

 

अंडर-19 बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 48 किलोग्राम में दुर्ग की चंचल रावत प्रथम, रायपुर की धलेश्वरी द्वितीय और बस्तर की प्रियंका तृतीय रहीं। 53 किलोग्राम में रायपुर की सुमन निषाद ने पहला, दुर्ग की गीतांजलि साहू ने दूसरा और बिलासपुर की अनन्या कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 58 किलोग्राम में दुर्ग की पूर्वी यादव प्रथम, बिलासपुर की रागिनी पटेल द्वितीय और बस्तर की वंदना कुंजाम तृतीय रहीं। 63 किलोग्राम में दुर्ग की नेहा साहू प्रथम, बस्तर की पंचमी मरकाम द्वितीय और बिलासपुर की प्रीति साहू तृतीय रहीं।

 

69 किलोग्राम में दुर्ग की ललिता सफा प्रथम और रायपुर की ललिता ध्रुव द्वितीय रहीं। 77 किलोग्राम में दुर्ग की आशा गोंड प्रथम, रायपुर की रोशनी दीवान द्वितीय और बिलासपुर की धनसोनम तृतीय रहीं। 86 किलोग्राम में दुर्ग की रोशनी साहू ने प्रथम तथा रायपुर की जिया रानी चतुर्वेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रायपुर की अंजू साहू प्रथम और दुर्ग की तृप्ति जमुनकर द्वितीय रहीं।

 

अंडर-17 बालक वर्ग में 56 किलोग्राम भार वर्ग में दुर्ग के प्रियांशु प्रथम, बस्तर के कुमेंद्र देवांगन द्वितीय और रायपुर के भाव्य कृष्ण तृतीय रहे। 60 किलोग्राम में रायपुर के राजकुमार प्रथम, दुर्ग के भूपेश ठाकुर द्वितीय और बिलासपुर के हेमंत कुमार तृतीय रहे। 65 किलोग्राम में रायपुर के चैतन्य जंघेल प्रथम, दुर्ग के जनेश्वर विश्वकर्मा द्वितीय और बिलासपुर के देवेंद्र दास महंत तृतीय रहे। 71 किलोग्राम में रायपुर के प्रणय नायक प्रथम, दुर्ग के श्रेयांश शर्मा द्वितीय और बिलासपुर के महेश कुमार यादव तृतीय रहे।

 

79 किलोग्राम भार वर्ग में दुर्ग के नमन गुप्ता ने प्रथम, बिलासपुर के रुद्र पटेल ने द्वितीय और बस्तर के घृतेश भट्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। 88 किलोग्राम में रायपुर के वेदांत प्रथम, दुर्ग के दानेश्वर द्वितीय और सरगुजा के प्रियांशु तृतीय रहे।

 

अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में रायपुर के अंकित भारती प्रथम, दुर्ग के शौरभ कुमार द्वितीय और बिलासपुर के भौमिक तृतीय रहे। 65 किलोग्राम में दुर्ग के ई. शिवा प्रथम, रायपुर के कुणाल पटेल द्वितीय और बस्तर के निहाल बघेल तृतीय रहे। वहीं 71 किलोग्राम भार वर्ग में दुर्ग के अर्पित ने प्रथम, रायपुर के हनी ने द्वितीय और बिलासपुर के युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों से पहुंचे खिलाड़ियों और निर्णायकों ने अपने शानदार प्रदर्शन एवं महत्वपूर्ण योगदान से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के उत्साह और जोश ने आयोजन को और अधिक रोमांचक बना दिया।

 

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। राज्य स्तरीय आयोजन में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता का समापन 03 सितंबर को होगा।

Related Articles

Back to top button