छत्तीसगढ़

CG -DEO सस्पेंड ब्रेकिंग: स्कूल शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, डीईओ को किया सस्पेंड, देखें आदेश, जाने पूरा मामला…..

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जोईधा राम डहरिया को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग ने 3 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, जोईधा राम डहरिया जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बसना, जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ थे, उस दौरान शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्युत देयकों की धनराशि में गड़बड़ी कर शासन को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

विभाग ने मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए डहरिया के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। आदेश में कहा गया है कि उनके द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर अनुशासनहीनता की गई।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव निकोडिमस एक्का के हस्ताक्षर से जारी आदेश में यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत की गई है।

Related Articles

Back to top button