छत्तीसगढ़
CG – मंदिर दर्शन के लिए साइकिल से निकला था ईश्वर, रास्ते में हो गई मौत, परिवार में छाया कोहराम…..

बिलासपुर। रतनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां रास्ते में बिजली के तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर अनंत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ईश्वर अनंत साइकिल से मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मेला ग्राउंड के पास रास्ते में बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिजली के तार की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रतनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और रास्ते में बिजली का तार कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।



