Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG Accident: बच्चों को टक्कर मारकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, मची अफरा-तफरी; कई बच्चे घायल….

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक कार बच्चों को टक्कर मारकर खेत में जा घुसी। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

पढ़िए पूरी खबर

यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के देवनगर गांव में रविवार को हुआ। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रीत होकर बच्चों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार खेत में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button