Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, पटवारियों के इतने पदों पर मिली सीधी भर्ती की मंजूरी, इन जिलों में होगी नियुक्ति…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती सेवा भर्ती नियमों के अनुरूप की जाएगी।

पटवारी भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी।

26 जिलों में इतने पदों पर होगी भर्ती


आरक्षण नियमों के तहत होगी भर्ती

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों पर भर्ती के दौरान प्रचलित आरक्षण और भर्ती नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया चयन मंडल के माध्यम से पूरी होगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रति भेजी है। वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भी भर्ती संबंधी सूचना दी गई है।

युवाओं के लिए रोजगार का मौका
पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी से राजस्व विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। हालांकि, आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button