SECL द्वारा संचालित DAV विद्यालयों के शिक्षकों को मिला आधुनिक द्रोणाचार्य सम्मान, बिलासपुर में हुआ कार्यक्रम आयोजित,देखे पूरी जानकारी


नयाभारत कोरबा DAV संस्था जो अपनी उत्तम आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ ही नैतिक मूल्यों के विकास के लिए जानी जाती है। उक्त संस्था ने गुरु सत्कार की वैदिक परम्परा का निर्वाह करते हुए SECL द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ के 09 DAV विद्यालयों कोरबा,कुसमुंडा, गेवरा,छाल, पाण्डवपारा, चिरमिरी,बिश्रामपुर, बिलासपुर एवं भटगाँव के 700 से अधिक शिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य संगम 2026 का आयोजन किया।

बिलासपुर वसंत विहार स्थित DAV विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस समारोह *द्रोणाचार्य संगम 2026* का आयोजन 06 सितंबर दिन रविवार को हुआ, जिसमें छ.ग के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सभी 09 DAV विद्यालयों के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले शिक्षकों विशेष सम्मान किया गया।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के हाथों विशिष्ट उपलब्धि एवं सेवा प्रदान करने के लिए DAV कुसमुंडा के शिक्षक मोहम्मद मुकिद, शंकर कुमार टिकादार,शिक्षिका शीतल कौर, मरीना सुषमा सुल्तान, नाहिद परवीन को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के सफल संचालन में विशेष भूमिका के लिए हलधर प्रसाद पाण्डेय एवं दीपक स्वाइन को भी विशेष सम्मान दिया गया।


इसके साथ ही विद्यालय में नवाचार और प्रगतिवादी तकनीकों को अपनाते हुए सफल प्रयोगों के लिए विद्यालय के यशस्वी प्राचार्य चंद्रमोहन पाण्डेय का विशेष सम्मान राज्यपाल द्वारा किया गया। DAV विद्यालय कुसमुंडा के लिए इस गौरव की घड़ी में SECL से प्राप्त उपलब्धियों के लिए संस्था को बधाई दी।



