CG – खम्हरिया – सोंठी – जेवरा मार्ग के लिए 22 करोड़ 37 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीणों में हर्ष पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी क्षेत्र के वनांचल वासियों के लिए बड़ी सौगात। ग्राम खम्हरिया, सोंठी, नवापारा मार्ग लंबाई 11.60 किमी निर्माण कार्य के लिए शासन ने प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर* के आदेश क्रमांक FINACC-36/940/2026-ENIC PWD SECTION/T-2, दिनांक 08-09-2026 के अनुसार वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला बिलासपुर के खम्हरिया सोंठी नवापारा मार्ग के लिए रुपये 2237.38 लाख (बाईस करोड़ सैंतीस लाख अड़तीस हजार) की स्वीकृति दी गई है।
यह स्वीकृति वित्त विभाग की ई-फाइल क्रमांक FINACC-36/1078/2026-FINANCE, दिनांक 05.09.2026 से प्राप्त सहमति के आधार पर अपर सचिव (एस.एन. श्रीवास्तव) द्वारा जारी की गई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस मार्ग के बन जाने से खम्हरिया, सोंठी, जेवरा, नवापारा सहित पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों को कीचड़ और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। वनांचल क्षेत्र के सभी ग्रामीणों नें सरकार औऱ अधिकारियों कों सहर्ष धन्यवाद ज्ञापित किया है औऱ इस बात कों सुनते ही ग्रामीण प्रफुल्लित है।




