कवर्धा विधानसभा में तीजा तिहार की धूम,पारंपरिक रंग में रंगा भाजपा परिवार। विधायक विजय शर्मा की पहल पर मंडल स्तर पर हो रहे आयोजन,महिलाओं ने पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

कवर्धा/छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़े तीजा तिहार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल पर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में तीजा तिहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 अगस्त को भाजपा कवर्धा ग्रामीण मंडल के भाजपा परिवार की महिलाओं के लिए जी श्याम पैलेस में रंगारंग तीजोत्सव आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विधायक विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा ने महिलाओं के साथ तीजोत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पारंपरिक खेलों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया,जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रश्मि शर्मा ने कहा कि तीजा तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह महिलाओं के स्नेह, समर्पण और पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि विधायक विजय शर्मा की मंशा है कि क्षेत्र की महिलाएं अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़कर तीजा पर्व को उत्साह के साथ मनाएं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना,आपसी संवाद और भाईचारे को मजबूत करना तथा पारंपरिक लोक खेलों और संस्कृति को आगे बढ़ाना है।
महिलाओं में दिखा खास उत्साह
कवर्धा ग्रामीण मंडल की महिलाओं ने आयोजन को लेकर उत्साह जताते हुए विधायक विजय शर्मा की पहल की सराहना की। खिलेश्वरी साहू,सुखबती पटेल, मोंगरा पटेल,नीतू शर्मा,दशोदा साहू, रोशनी साहू और पुष्पा चंद्रवंशी सहित महिलाओं ने कहा कि सामूहिक तीजोत्सव उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर दे रहा है।
कार्यक्रम में रश्मि शर्मा,विजयलक्ष्मी,देवकुमारी चंद्रवंशी,सविता ठाकुर,सत्विंदर पाहुजा, निशा साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक खेलों और गतिविधियों में हिस्सा लेकर तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं।



