छत्तीसगढ़

CG- ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का लालच पड़ा भारी, फर्जी विज्ञापन के जाल में फंसा ठेकेदार; गंवा बैठा ₹23.50 लाख…..

रायपुर. कहते हैं न डिजिटल दुनिया में जो चीज जैसी दिखती है, जरूरी नहीं की वह वैसी ही हो. सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के झांसे में आकर राजधानी रायपुर के कॉन्ट्रेक्टर ने महनत की कमाई के 23 लाख 50 हजार रुपए गंवा दिए. मुनाफा वापस मांगने पर ठेकेदार को ठगी होने का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

5 हजार रोजाना मुनाफा का झांसा

जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह के शिवम विहार निवासी समीर सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं. उन्होंने पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक ठेकेदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर ECN Trading से जुड़ा एक विज्ञापन देखा, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा का दावा किया गया था. विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद आरोपियों ने समीर सिंह को ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी दी. उनसे कहा गया कि 20 हजार रुपये निवेश करने पर हर दिन लगभग 5 हजार रुपये का रिटर्न मिल सकता है. मोटा मुनाफा का लालच देकर आरोपियों ने झांस में ले लिया.

3 महीने तक चला ठगी का खेल

शुरुआत में समीर सिंह को रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे मांग गए. फिर निवेश के नाम पर अलग-अलग चरणों में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही गई. बताए गए बैंक खातों में तीन महीने तक पैसों के ट्रांजेक्शन का सिलसिला जारी रहा. इस तरह अलग-अलग चरणों में कुल 23 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए. इतनी भारी रकम इंवेट्स करने के बाद समीर अपने मुनाफे का इंतजार करने लगे.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

जब समीर सिंह ने कंपनी कर्चारियों से मुनाफा मांगा तो वह बहाने देने लगे. टाल-मटोल का खेल जारी रहा. काफी इंताजर के बावजूद रकम वापस नहीं मिली तो ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल मोबाइल नंबर की गहन पड़ताल की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button