छत्तीसगढ़

CG- हाईटेक सट्टे का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार, ऐसे चलता था करोड़ों का खेल…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने बीडीजी ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए चल रहे अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम चैनलों के जरिए सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहे थे और लेनदेन के लिए यूएसडीटी का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

जानिए पूरा मामला

साइबर थाना जांजगीर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर निवासी हेमलाल यादव अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहा है। इस जानकारी के बाद साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी हेमलाल यादव ने BDG नामक ऑनलाईन सट्टा गेम खेलने और इसका बड़ा नेटवर्क होने का खुलासा किया। उसने बताया कि उसे इस खेल की आईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई थी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और हेमलाल के बयान के आधार पर मुख्य संचालक शैलेंद्र कुमार शर्मा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर शैलेंद्र ने स्वीकार किया कि वह BDG ऑनलाईन सट्टा ऐप की मास्टर आईडी और लिंक्स को व्हाट्सएप मोबाइल नंबर के माध्यम से अन्य सहयोगियों तक पहुँचाता था। यह नेटवर्क मार्केटिंग के आधार पर काम करता है और अपने नीचे अन्य व्यक्तियों को लिंक के माध्यम से जोड़ने पर कमीशन मिलता है। जब-जब नीचे जुड़ा हुआ व्यक्ति सट्टा में पैसा लगाता है तब-तब उपर के एडमिन को कमीशन प्राप्त होता है।

शैलेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार आरोपियों महेश प्रसाद राठौर, राकेश कुमार राठौर, दुर्गेश कुमार राठौर और हीरालाल यादव को भी हिरासत में लिया जिनके मोबाइल से ऑनलाईन सट्टा ऐप की आईडी और स्क्रीनशॉट जब्त किए गए। शैलेन्द्र के द्वारा अब तक लगभग 20 लाख रूपये का आनलाईन सट्टा खेल चुका है और लिंक के माध्यम से अपने अन्य कई साथियों को इसकी लत लगा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

हेमलाल यादव उर्फ सोनू उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।

शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ शैलू उम्र 45 वर्ष निवासी शंकर विहार कॉलोनी लिंक रोड जांजगीर मुख्य एडमिन।

महेश प्रसाद राठौर उर्फ मुकेश उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा वार्ड 07 जांजगीर।

राकेश कुमार राठौर उर्फ पप्पू ;उम्र 45 वर्ष निवासी हरियाली हेरिटेज के बगल अकलतरा रोड जांजगीर।

दुर्गेश कुमार राठौर उर्फ मनु उम्र 45 वर्ष निवासीर पुराना चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।

हीरालाल यादव उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।

धोखाधड़ी और जब्ती

लेन.देन के आधुनिक तरीके से पैसों का आदान/प्रदान व्हाट्सएप चैट के साथ साथ डिजिटल एसेट्स USDT के जरिए भी किए जाने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

जब्त सामग्री आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्मार्टफोन ऑनलाईन सट्टा ऐप की आईडी, स्क्रीनशॉट और चैट के डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। खाते में लगभग 30 लाख से उपर का लेनदेन पाया गया है।

पुलिस की आम जनता से अपील

जिला पुलिस जांजगीर.चांपा ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाईन सट्टा जुआ या ऐप आधारित वित्तीय धोखाधड़ी के प्रलोभन में न आएं। इस प्रकार के अवैध कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button